---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Hair Fall Remedies: घर पर बनाएं हेयर फॉल रोकने के लिए 2 बेस्ट Hair Mask, मिनटों में हो जाएंगे रेडी

Hair Mask: आज के समय में झड़ते बालों से हर कोई परेशान है. कोई डॉक्टर के चक्कर काट रहा है तो कोई घरेलू उपायों का सहारा लेते नजर आता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं हेयर फॉल रोकने के लिए 2 बेस्ट मास्क, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं.

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 9, 2025 09:20
Hair Fall Remedy
हेयर फॉल रोकने का आसान तरीका. Image Source Freepik

Hair Fall Home Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना (Hair Fall) एक बड़ी समस्या बन गई है. लगातार बढ़ता प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हमारे बालों को कमजोर बना रहे हैं, जिसके चलते बाल झड़ने लगते हैं और उनकी चमक भी खो जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और नेचुरल तरीके से इसका समाधान ढूंढ रहे हैं तो चिंता की बात नहीं. आइए जानते हैं ऐसे 2 असरदार हेयर मास्क के बारे में जिन्हें आप घर पर बनाकर झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं.

हेयर फॉल रेमेडी | Hair Fall Remedy

तुलसी और नीम का हेयर मास्क

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो आप इन दो चीजों को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी 8-10 नीम के पत्ते और तुलसी के पत्तों की जरूरत होगी. इसके साथ ही 3 चम्मच दही चाहिए होगा. इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी और नीम के पत्तों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें. इसके बाद इस पेस्ट में दही को अच्छी तरह मिक्स कर लें. बस इस तरह आपका हेयर मास्क तैयार हो जाएगा.

---विज्ञापन---

इस तरह लगाएं हेयर मास्क

इस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें. इसके बाद बालों की स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में इस मास्क को अच्छे से लगाएं. 20-30 मिनट के लिए इसे सूखने दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें.

ये भी पढे़ं-डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान, बालों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी वाला यह हेयर मास्क, 2 बार में ही दिख जाएगा असर

---विज्ञापन---

केले और शहद से बनाएं हेयर मास्क

बालों का झड़ना आज आम बात हो गई है जिससे हर दूसरा व्यक्ति जूझता है. अगर आप भी इनमें से हैं तो आप इस मास्क को ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको चाहिए 1 केला और 1 चम्मच शहद. इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से मैश करें. इसके बाद उसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. बस आपका हेयर मास्क तैयार है.

इस तरह लगाएं हेयर मास्क

बालों को अच्छे से काढ़ (सुलझा) लें और फिर इस मास्क को बालों में लगाएं. 20-30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें.

ये भी पढे़ं-Multivitamin Chutney Recipe: घर में इस तरह बनाएं मल्टीविटामिन चटनी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

First published on: Nov 09, 2025 09:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.