डैंड्रफ से हो गए हैं परेशान, बालों में लगाएं मुल्तानी मिट्टी वाला यह हेयर मास्क, 2 बार में ही दिख जाएगा असर

Multani Mitti Hair Mask: ठंडक में तो डैंड्रफ होना काफी ज्यादा आम हो जाता है. यह दिक्कत अक्सर हर किसी को होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आइए जानते हैं आप अपने बालों में किस तरह से मुल्तानी मिट्टी वाला यह मास्क लगा सकते हैं. साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.

Multani Mitti Hair Mask

नेचुरल केयर से पाएं हेल्दी और डैंड्रफ-फ्री बाल. Image Source Freepik

Dandruff Free Hair Mask: सर्दियों के मौसम में बालों और स्कैल्प की नमी कम हो जाने के कारण डैंड्रफ यानी रूसी की समस्या बहुत आम हो जाती है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति गुजरता है. ठंडी हवाएं और सूखी त्वचा मिलकर सिर की त्वचा को डिहाइड्रेट कर देती हैं, जिससे खुजली और सफेद परतें बनने लगती हैं. ऐसे में बाजार के केमिकल वाले शैम्पू का असर बस कुछ ही दिन तक रहता है. अगर आप भी कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में सोच रहे हैं तो मुल्तानी मिट्टी वाला हेयर मास्क आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है, जो कि स्कैल्प को ठंडक, पोषण और साफ-सुथरा बनाकर डैंड्रफ से राहत दिलाने में काफी ज्यादा मददगार होता है. आइए जानते हैं इस मास्क को आप घर पर कैसे तैयार कर और अपना सकते हैं.

विज्ञापन

डैंड्रफ फ्री मास्क | Dandruff Free Hair Mask

इस तरह बनाएं हेयर मास्क

अगर आप बालों से डैंड्रफ को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का यह हेयर मास्क अपना सकते हैं, जिसके लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी मुल्तानी मिट्टी और छाछ (Buttermilk). इस हेयर मास्क को बनाना भी बेहद आसान है. इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले 10 रुपए की मुल्तानी मिट्टी लें. इसके बाद इसका महीन पाउडर बना लें. पाउडर बनाने के बाद आप इसमें छाछ को मिक्स करें. बस इस तरह से आपका हेयर मास्क पेस्ट तैयार हो जाएगा.

विज्ञापन

इस तरह लगाएं हेयर मास्क

हेयर मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें. इसके बाद आप बालों के हिस्सों में स्कैल्प से लेकर जड़ों तक इस मास्क को लगाएं. मास्क लगाने के बाद 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हेयर वॉश कर लें. अगर आप इस तरह से हर हफ्ते इस उपाय को अपनाते हैं तो आपको काफी फायदा मिल सकता है, साथ ही बालों के डैंड्रफ से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

हेयर मास्क के फायदे

मुल्तानी मिट्टी और छाछ से बना यह हेयर मास्क न केवल डैंड्रफ को दूर करता है, बल्कि आपके बालों को जड़ों से पोषण भी देता है. मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प की गंदगी को साफ करती है, जिससे बालों की जड़ें खुली रहती हैं और नए बालों की ग्रोथ बेहतर होती है. वहीं छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और खुजली, जलन जैसी समस्याओं को कम करता है. नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत बनते हैं. इसके अलावा, यह स्कैल्प को ठंडक देकर उसे ताजगी का एहसास भी कराता है, जिससे सर्दियों में भी आपके बाल स्वस्थ और डैंड्रफ-फ्री बने रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ