हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन: जानें इसके बेहतरीन फायदे
आप भी चाहते हैं कम समय में बनने वाला नाश्ता तो आज ही अपनाएं ये प्राकृतिक उत्पाद जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा. आइए जानते हैं इसको बनाने का सही और आसान तरीका.
Healthy Food Tips: अगर आप रोज के खाने में कुछ ऐसा शामिल करना चाहते हैं जो जल्दी बने, स्वादिष्ट हो और सेहतमंद भी हो, तो ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की भुनी हुई सेंवई आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है. यह सूजी से बनी प्रीमियम क्वालिटी वर्मीसेली है, जिसे पहले से ही भूनकर तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसा खाना चाहता है जो जल्दी तैयार हो जाए और पेट के लिए भी हल्का हो. पतंजलि रोस्टेड सेंवई न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि यह पचने में भी हल्की होती है, इसलिए इसे ब्रेकफास्ट या डिनर दोनों में खाया जा सकता है. पतंजलि की सेंवई को अच्छे तरीके से रोस्ट किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और क्वालिटी बनी रहती है. यह एक भरोसेमंद और हेल्दी फूड प्रोडक्ट है, जिसे आप अपनी डेली डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं.
विज्ञापन
पतंजलि भुनी हुई सेंवई के फायदे
इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद मिलती है.
यह पहले से भुनी होने के कारण जल्दी और आसानी से तैयार हो जाती है.
इसे मीठा और नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता हैं.
यह पेट के लिए फायदेमंद होती है.
इसका अच्छा स्वाद और खुशबू खाने का मजा बढ़ा देती है.
इसमें पाएं जाने वाले तत्व
यह मुख्य रूप से सूजी (रवा) से बनी होती है, जो गेहूं से तैयार की जाती है. इसमें साधारण और शुद्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है, जिससे यह हल्का और पचाने में आसान रहता है. इसमें अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे यह रोजाना खाने के लिए एक हेल्दी विकल्प बन जाता है.
इसको बनाने के तरीके
पतंजलि भुनी हुई सेंवई से आप कई तरह की डिश बना सकते हैं, जैसे- मीठी सेंवई (खीर),नमकीन वर्मीसेली उपमा, वेज सेंवई पुलाव. इसको बनाने के लिए बस आपको पानी या दूध के साथ पकाना है और अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां या ड्राई फ्रूट्स डालने हैं इसके बाद ये पूरी तरह से तैयार हो जाती है.