---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

शरीर में खून बढ़ाएंगी आयरन से भरपूर ये 7 चीजें, डॉक्टर ने कहा दवाई खाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Iron Rich Foods: आयरन की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है और अनीमिया भी आयरन की कमी से ही होता है. ऐसे में यहां जानिए किन फूड्स को खाने पर शरीर में खून बनता है.

---खबर नीचे जारी है---

Iron Deficiency: शरीर को आयरन की एक नहीं बल्कि कई कामों के लिए जरूरत होती है. आयरन एक ऐसा खनिज है जो शरीर की ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए जरूरी होता है. शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का इस्तेमाल करता है. हीमोग्लोबिन ऐसा प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है और फेफड़ों से लेकर शरीर के हर एक हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. आयरन मायोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए भी जरूरी है जो मसल्स तक ऑक्सीजन लेकर जाता है. वहीं, शरीर कुछ हार्मोन बनाने के लिए भी आयरन का इस्तेमाल करता है. ऐसे में शरीर में आयरन की कमी (Iron Ki Kami) होने पर अनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी हो जाती है. इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान में आयरन से भरपूर चीजें शामिल की जा सकती हैं जिनका जिक्र डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके कर रही हैं.

आयरन से भरपूर फूड्स | Iron Rich Foods

इंस्टाग्राम पर जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का अपना अकाउंट है जिसपर वे अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स वगैरह साझा करती रहती हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में डॉ. शालिनी ने खानपान की उन चीजों का जिक्र किया है जिनमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है. डॉ. शालिनी का कहना है कि शरीर में हर समय दर्द रहना, थकान होना, सिर का दर्द या चक्कर की दिक्कत खून की कमी (Khoon Ki Kami) के कारण हो सकती है और खून की कमी की सबसे बड़ी वजह है शरीर में आयरन की कमी. ऐसे में आयरन से भरपूर चीजें डाइट में शामिल कर ली जाएं तो दवाइयों के बिना भी शरीर को आयरन मिल जाता है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – किस सूखे मेवे को खाकर आती है अच्छी नींद? एक्सपर्ट ने बताया इस Dry Fruit का नाम

सहजन के पत्ते – डॉक्टर का कहना है कि सहजन के पत्ते आयरन का भंडार होते हैं. इन पत्तों को सुपरफूड भी कहा जाता है. रोजाना सहजन के पत्ते खाए जाएं तो शरीर की आयरन की कमी पूरी हो जाती है.

---खबर नीचे जारी है---

काले तिल – आयरन की कमी पूरी करने के लिए काले तिल खाए जा सकते हैं. सिर्फ 100 ग्राम काले तिल से 15 एमजी तक आयरन शरीर को मिल जाता है.

राजगिरा – खानपान में राजगिरा को भी शामिल किया जा सकता है. राजगिरा भी आयरन का अच्छा स्त्रोत (Iron Source) है. इसे गेंहू की जगह पर खाया जा सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

डार्क चॉक्लेट – टेस्टी डार्क चॉक्लेट शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती है. डार्क चॉक्लेट खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन मिल जाता है.

अंडा – सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि अंडे आयरन का भी स्त्रोत होते हैं. अंडे का पीला भाग आयरन और विटामिन बी12 से भरपूर होता है.

---खबर नीचे जारी है---

चुकुंदर – आयरन से भरपूर चुकुंदर (Beetroot) आपको भरपूर मात्रा में आयरन देगा. इसे रोजाना खाया जा सकता है.

अनार – डॉक्टर का कहना है कि अनार खून बढ़ाने वाला फल है और इसे रोजाना खाना चाहिए.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें – सीने में दर्द ही नहीं बल्कि ये 5 लक्षण भी बन सकते हैं हार्ट अटैक की वजह, वक्त रहते पहचानें इस तरह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 30, 2025 01:37 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola