किस सूखे मेवे को खाकर आती है अच्छी नींद? एक्सपर्ट ने बताया इस Dry Fruit का नाम

Dry Fruit For Better Sleep: अक्सर ही व्यक्ति बिस्तर पर लेट तो जाता है लेकिन नींद है कि आने का नाम ही नहीं लेती. ऐसे में यहां जानिए नींद ना आने की दिक्कत को दूर करने के लिए किस सूखे मेवे को खाया जा सकता है.

Dry Fruit For Better Sleep

Better Sleep Home Remedies: यहां जानिए किस सूखे मेवे को खाने पर अच्छी नींद आती है. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Sleeplessness Home Remedies: नींद की कमी ऐसी दिक्कत है जो शरीर के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है इसका लोग वक्त रहते अंदाजा नहीं लगा पाते हैं. नींद पूरी ना हो तो व्यक्ति को किसी भी काम में फोकस करने में दिक्कत होती है, रिएक्ट करने की क्षमता कम होने लगती है, मूड हर समय खराब रहता है, मोटापा हो सकता है, डायबिटीज का खतरा रहता है, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) प्रभावित होता है, दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं और साथ ही डिप्रेशन होने की संभावना रहती है सो अलग. ऐसे में नींद की कमी ना हो इसके लिए पूरी नींद लेना जरूरी है. लेकिन, अक्सर ही व्यक्ति रात में बिस्तर पर लेटता है तो लंबे समय तक नींद नहीं आती है. कभी मन में अजीब ख्याल आते हैं तो कभी करवट बदलते-बदलते रात बीत जाती है और अक्सर ही नींद टूटती है सो अलग. ऐसे में नैचुरोपेथ और क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अखिला जोशी ने ऐसे सूखे मेवे (Dry Fruit) का जिक्र किया है जिसे खाने पर आप गहरी नींद ले सकेंगे. यहां जानिए इस सूखे मेवे का नाम.

किस सूखे मेवे को खाकर आएगी गहरी नींद | Dry Fruit For Better Sleep

डॉ. अखिला जोशी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. एक्सपर्ट ने बताया कि सिर्फ एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे खाने पर अच्छी नींद आ सकती है. यह सूखा मेवा है काजू. डॉ. अखिला का कहना है कि ना सिर्फ काजू (Cashews) खाने पर अच्छी नींद आती है बल्कि 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी अगर थकान महसूस होती है तो काजू खाने पर इस दिक्कत से भी निजात मिल जाती है.

विज्ञापन

काजू (Kaju) शरीर को मेलाटॉनिन बनाने में मदद करता है. मेलाटॉनिन एक स्लीप हार्मोन है. काजू खाने पर शरीर को मैग्नीशियम और जिंक भी मिलते हैं. ये दोनों ही आपके नर्वस सिस्टम को शांत करने का काम करते हैं जिससे एंजाइटी कम होने लगती है.

अच्छी नींद के लिए कब और कैसे खाएं काजू

विज्ञापन

सुबह के समय 4 से 5 काजू भिगो दें. इसके बाद रात में सोने से एक घंटे पहले काजू को खाएं. डॉ. अखिला ने बताया कि एक दिन में आपको असर नजर नहीं आएगा लेकिन अगर 15 दिन तक लगातार भीगे हुए काजू (Soaked Cashews) रात में खाए जाएं तो असर दिखने लगेगा. इससे शरीर पर किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता है बल्कि अच्छी नींद आती है.

विज्ञापन
  • काजू में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, बी विटामिंस, विटामिन ई, विटामिन के, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, ओमेगा-2 फैटी एसिड्स, सेलेनियम और आयरन समेत फॉस्फोरस भी होते हैं.
  • काजू खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.
  • ये गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को कम करते हैं.
  • काजू ऐसा सूखा मेवा है जो खून की दिक्कतों को कम करने में असरदार होता है.
  • आंखों में होने वाले इंफेक्शन को कम करने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर काजू फायदेमंद साबित होते हैं.
  • स्किन को भी काजू से फायदे मिलते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन की दिक्कतों को दूर रखते हैं.
  • वजन कम करने की डाइट में भी काजू को शामिल किया जा सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ