राजस्थान: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दौसा, दो लोगों की गई जान
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

जयपुर: राजस्थान के दौसा शहर में आज सुबह गोलियों की आवाज सुनी गई। दौसा शहर में दो लोगों की आज सवेरे निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या किसने की है और इसके पीछे कारण क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से कई लोग घायल भी हैं।
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कुछ लोग फिलहाल फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बेहद ही मामूली बात पर ये कांड हुआ है। जिन दो लोगों को गोलियों से भून दिया गया है उनमें बीस साल की अलका जोगी और साठ साल का हीराला लोगी शामिल है। हत्या की इस वारदात के बाद से हंगामा मचा हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: