News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pune Navle Bridge Accident inside story: महाराष्ट्र में पुणे के नवले ब्रिज पर बड़ा हादसा कैसे हुआ? छह से सात गाड़ियों के टकराने और दो वाहनों में आग लगने से मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई. पुलिस और दमकल विभाग की मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया. सिटी पुलिस के डीएसपी संभाजी कदम ने बताया कि हादसा कंटेनर ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुआ. बेकाबू हुए कंटेनर ने नवले पुल के पास कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे दो वाहनों में आग लग गई. शुरुआती जानकारी में यह भी पता चला कि घटनास्थल पर मौजूद एक कार में पूरा परिवार मौजूद था, वो कार जलते हुए ट्रक के पास नजर आ रही थी. हादसे के बाद नवले पुल पर यातायात भी रोक दिया गया था, जिसे बाद में खोला गया.
#WATCH | Maharashtra | At least six people were killed after a container truck lost control and rammed into multiple vehicles near Navale Bridge on the Pune-Bengaluru Highway. Following the collision, 2–3 heavy vehicles caught fire. Rescue operations are underway: DCP Sambhaji… pic.twitter.com/l7W6qFuQLK
— ANI (@ANI) November 13, 2025
पुण्यातील नवले पुलावर झालेल्या अपघातात काही लोकांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आणि वेदनादायी आहे.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 13, 2025
या घटनेत प्राण गमावलेल्या व्यक्तींना मी भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. त्यांच्या कुटुंबीयांच्या दु:खात आम्ही सहभागी आहोत. या अपघातातील मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दवेंद्र फड़णवीस ने पुणे के नवले पुल पर हुए हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि हादसे में कुछ लोगों की मौत की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक है. वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं. इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
गौरतलब है कि पुणे के नवले पुल पर पहले भी हादसे होते रहते हैं. इसी कड़ी में 13 नवंबर को हुआ हादसा भी काफी दर्दनाक था. बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने पहले 3 या 4 कारों को टक्कर मारी. प्रत्यक्षदर्शियों ने दो कंटेनरों के बीच एक जलती हुई कार भी देखी. इसी कार में लगी आग बढ़ते हुए एक ट्रक तक फैल गई. पुलिस के मुताबिक, जिस ट्रक के ब्रेक फेल हुए, उसके ड्राइवर की भी मौत हो गई. पुलिस ने प्राथमिकता गिानते हुए कहा कि फंसे हुए लोगों और वाहनों को निकालना ही उनका पहला लक्ष्य है.
न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।