---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तान को क्यों सताया भारत के हमले का डर? राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद बढ़ी बेचैनी

भारत ने अगर पाकिस्तान पर हमले की सोची तो हम कोलकाता तक मार करेंगे!" पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की इस गीदड़भभकी के पीछे छिपा है भारत का गहरा खौफ. आखिर क्यों राजनाथ सिंह के एक बयान ने इस्लामाबाद की नींद उड़ा दी है?

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Apr 5, 2026 08:56

भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हालिया बयानों से साफ झलक रहा है कि पड़ोसी मुल्क में भारत को लेकर एक अनजाना डर बैठ गया है. ताजा मामले में आसिफ ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि भविष्य में अगर भारत के साथ संघर्ष होता है, तो पाकिस्तान कोलकाता तक मार करने की क्षमता रखता है. दरअसल, ख्वाजा आसिफ का यह बयान भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस चेतावनी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अब घर में घुसकर जवाब देना जानता है. उन्होंने आशंका जताई है कि भारत अपनी आंतरिक कमियों को छिपाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. राजनाथ सिंह ने पिछले साल हुए ‘पहलगाम हमले’ की बरसी के करीब आते ही सुरक्षा व्यवस्था और भारत के कड़े रुख को दोहराया था.

क्या पाकिस्तान को सता रहा है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का डर?

पाकिस्तान को इस बात का गहरा डर सता रहा है कि भारत कभी भी किसी बड़े ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ या सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उसे सबक सिखा सकता है. ख्वाजा आसिफ बार-बार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रोना रो रहे हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है. अपनी इस घबराहट को छिपाने के लिए वे अब कोलकाता तक हमले की बातें कर रहे हैं. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की बौखलाहट के पीछे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की यादें भी हैं. भारतीय नौसेना प्रमुख ने हाल ही में खुलासा किया था कि पिछले साल के सैन्य गतिरोध के दौरान भारतीय सेना पाकिस्तान पर समुद्र से हमला करने के बेहद करीब थी. ख्वाजा आसिफ ने इसी का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ‘रणनीतिक घबराहट’ का शिकार है, लेकिन उनके बयानों से विशेषज्ञों का मानना है कि असल डर पाकिस्तान के खेमे में है.

---विज्ञापन---

आसिफ का अजीबोगरीब दावा

सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने यहां तक कह दिया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में लिए गए पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर कोई ड्रामा रच सकता है ताकि पाकिस्तान को बदनाम किया जा सके. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर इस बार कोई कार्रवाई हुई, तो पाकिस्तान का जवाब ‘सटीक और घातक’ होगा. हालांकि, जानकारों का कहना है कि आर्थिक तंगी और आंतरिक कलह से जूझ रहा पाकिस्तान, भारत के सख्त तेवरों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने के डर से इस तरह की बयानबाजी कर रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2026 08:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.