लोन न चुकाने पर बिकेगा मोजतबा खामेनेई का लंदन वाला घर! 450 करोड़ रुपए है कीमत

लंदन के सबसे पॉश इलाके में मौजूद करीब 450 करोड़ रुपये के दो लग्जरी पेंटहाउस अब नीलाम होने की कगार पर हैं. मॉर्गेज का कर्ज न चुका पाने के कारण लेंडर्स ने इन फ्लैट्स को बेचने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इन संपत्तियों का कनेक्शन के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है.

Mojtaba khamenei Met Iran President

Credit: Social Media

विज्ञापन

लंदन के सबसे महंगे और वीआईपी इलाकों में गिने जाने वाले केंसिंग्टन में स्थित दो सुपर लग्जरी पेंटहाउस इन दिनों भारी चर्चा में हैं. कभी करोड़ों पाउंड खर्च कर खरीदी गई इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 36 मिलियन पाउंड (लगभग 450 करोड़ रुपये) आंकी गई है. हालांकि, अब इन आलीशान घरों को बेचने की तैयारी की जा रही है और इसकी मुख्य वजह बना है लोन डिफॉल्ट.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन संपत्तियों को खरीदने के लिए लिए गए मॉर्गेज लोन की किस्तें समय पर नहीं चुकाई गईं. जब कर्ज की अदायगी बंद हो गई तो कर्जदाताओं ने अपना फंसा हुआ पैसा वसूलने के लिए प्रॉपर्टी को बाजार में उतारने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. कागजों पर इन पेंटहाउस का मालिकाना हक ईरानी बैंकर अली अंसारी के नाम दर्ज है, जबकि इनका कथित संबंध ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है.

विज्ञापन

कीमत घटी, सुविधाएं 7-स्टार जैसी

बिल्डिंग की छठी और सातवीं मंजिल पर स्थित पहला पेंटहाउस करीब 3,944 वर्ग फुट का एक बड़ा डुप्लेक्स है. इसमें 5 बेडरूम, स्टाफ क्वार्टर और एक शानदार प्राइवेट रूफ टेरेस है. अंसारी ने इसे 2016 में करीब 19 मिलियन पाउंड में खरीदा था, लेकिन अब इसे लगभग 12 मिलियन पाउंड (करीब 140 करोड़ रुपये) में बिक्री के लिए रखा गया है. इसी इमारत की सातवीं और आठवीं मंजिल पर मौजूद दूसरा पेंटहाउस 2014 में 16.75 मिलियन पाउंड में खरीदा गया था, जिसे भी प्रक्रिया के तहत लाया गया है.

इजरायली दूतावास से सिर्फ 50 मीटर की दूरी

इस प्रॉपर्टी की चर्चा सिर्फ इसकी भारी-भरकम कीमत की वजह से नहीं, बल्कि इसकी संवेदनशील लोकेशन के कारण भी हो रही है. केंसिंग्टन पैलेस और गार्डन के पास बने ये पेंटहाउस लंदन स्थित इजरायली दूतावास से 50 मीटर से भी कम फासले पर हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इन फ्लैट्स की बालकनी और छतों से इजरायली दूतावास के पिछले हिस्से पर सीधी नजर रखी जा सकती थी. इस वजह से सुरक्षा एजेंसियां और विशेषज्ञ लंबे समय से इसकी लोकेशन को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे थे. अब कर्ज न चुका पाने के चलते यह विवादित संपत्ति नए खरीदार की तलाश में है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ