Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ताजा खबर

देश में आज से लागू हुए नए लेबर कोड, नियुक्ति पत्र, समय पर सैलरी और महिलाओं को मिलेगा समान वेतन का हक

देश में आज ने नए श्रम कानून लागू हो गए हैं. मोदी सरकार ने आज चार नई श्रम संहिताओं को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. इसे लेबर सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव बताया जा रहा है. नई श्रम संहिताएं सबसे पहले हर वर्कर को टाइम पर मिनिमम वेतन की गांरटी देती हैं. अब देरी, मनमानी और शोषण की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 21, 2025 18:27

देश में आज ने नए श्रम कानून लागू हो गए हैं. मोदी सरकार ने आज चार नई श्रम संहिताओं को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है. इसे लेबर सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव बताया जा रहा है. नई श्रम संहिताएं सबसे पहले हर वर्कर को टाइम पर मिनिमम वेतन की गांरटी देती हैं. अब देरी, मनमानी और शोषण की गुंजाइश खत्म हो जाएगी. वहीं, युवाओं को नौकरी की शुरुआत में ही नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा जिससे उनका अधिकार पक्का हो. वहीं, महिलाओं के लिए Equal Pay का नियम लागू होगा, जिससे कार्यस्थलों पर जेंडर बेस्ड भेदभाव रुकेगा.

आज से देश में नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं, जिससे मिलेगी :

  • सभी कामगारों को समय से न्यूनतम वेतन की गारंटी
  • युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
  • महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी
  • 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
  • फिक्स टर्म एम्प्लॉईस को एक साल बाद ग्रेच्युटी की गारंटी
  • 40 साल से अधिक आयु वाले श्रमिकों को सालाना मुफ़्त हेल्थ चेक-अप की गारंटी
  • ओवरटाइम करने पर दुगने वेतन की गारंटी
  • जोखिम-भरे क्षेत्रों के कामगारों को 100% हेल्थ सिक्युरिटी की गारंटी
  • इंटरनेशनल मानकों के मुताबिक श्रमिकों को सामाजिक न्याय की गारंटी

हैज़र्डस यानी जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 100% हेल्थ सिक्योरिटी की गारंटी दी गई है. खदानों, केमिकल यूनिट्स और अन्य खतरनाक सेक्टरों के वर्कर्स के लिए यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण है.

---विज्ञापन---

नए नियम देंगे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा- पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज, हमारी सरकार ने चार लेबर कोड लागू कर दिए हैं. यह आजादी के बाद से सबसे बड़े और आगे बढ़ने वाले लेबर-ओरिएंटेड सुधारों में से एक है. यह हमारे वर्कर्स को बहुत मजबूत बनाता है. यह कम्प्लायंस को भी काफी आसान बनाता है और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देता है. ये कोड यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी, कम से कम और समय पर सैलरी का पेमेंट, सुरक्षित वर्कप्लेस और हमारे लोगों, खासकर नारी शक्ति और युवा शक्ति के लिए अच्छे मौकों के लिए एक मजबूत नींव का काम करेंगे.’

हर श्रमिक का सम्मान- मनसुख मंडाविया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने X पर एक पोस्ट कर कहा, ‘मोदी सरकार की गारंटी: हर श्रमिक का सम्मान! आज से देश में नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं..’

First published on: Nov 21, 2025 06:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.