Mohammed Siraj: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच का पहला दिन भारतीय टीम ने अपने नाम किया. भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि बल्लेबाजी में मोर्चा केएल राहुल ने संभाला. वह पहले दिन का खेल खत्म होने तक अर्धशतक बनाकर नाबाद हैं. गेंदबाजी विभाग में सबसे ज्यादा प्रभावित सिराज ने किया है. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आखिरकार कैसे उन्होंने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया.
सिराज ने दिया बड़ा बयान
पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए सिराज ने कहा कि मैं इसे अपनी योजना के अनुसार अंजाम दे पाया. दो गेंद पहले, उनके पैड पर गेंद लगी थी, और मैंने स्टंप की लाइन में गेंदबाजी करने के बारे में सोचा. यह बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा मैं चाहता था.
इंग्लैंड सीरीज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी सीरीज थी और मुझे इससे काफी आत्मविश्वास मिला. एक मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने से एक अलग तरह का आत्मविश्वास मिलता है और आज मैंने भी यही महसूस किया.
सिराज का शानदार प्रदर्शन
मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 14 ओवर में तीन मेडन ओवर फेंके और 2.90 की इकोनॉमी रेट के साथ 40 रन खर्च किए. वह भारत की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे. इस दौरान उन्होंने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी को तोड़ने में मदद की थी. इसके अलावा उन्होंने टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को ध्वस्त किया. सिराज लगातार भारत के लिए टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी तेज गेंदबाज ने अपने दम पर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था.
पहले दिन का लेखा जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 44.01 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका. वहीं भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 38 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 121 रन बना दिए हैं. भारत फिलहाल 41 रनों से पीछे है. टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 54 गेंद में 36 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 114 गेंद में नाबाद 53 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: आज से बदल गया भारतीय क्रिकेट, 15 साल में पहली बार हुआ ऐसा, फैंस के लिए इमोशनल पल
संबंधित खबरें
PM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
3 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
4 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
6 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
6 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines