Uttarakhand Police Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी निकाली है। उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन ने पुलिस और पीएसी में रिक्रूटमेंट प्रोग्राम जारी कर दिया है। इसके तहत ग्रुप सी में पुलिस विभाग में भर्ती की जाएगी, जिसमें 1600 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
वहीं पीएसी/आईआरबी के लिए 400 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। कमीशन के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के ने बताया कि कैंडिडेट 8 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कब से शुरू होगा आवेदन?
अगर आप इन पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप 8 नवंबर से कमीशन की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 नवंबर तय की गई हैं। आप रिटेन परीक्षा के जरिए इसमें भाग ले सकते हैं।
आपको बता दें कि इसकी परीक्षा 15 जून 2025 को होगी। बता दें कि इन पदों के लिए नियुक्ति के लिए दो चरणों में सलेक्शन किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और जो कैंडिडेट इसे पास कर लेंगे, उनको फिजिकल टेस्ट देना होगा। वहीं दूसरे चरण में ऑनलाइन/ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सरकारी नौकरी
एज लिमिट और योग्यता
उत्तराखंड पुलिस और पीएसी भर्ती के लिए एज लिमिट 18 से 22 साल तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। बता दें कि एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए 5 साल की छूट दी जाएगी। योग्यता की बात करें तो कैंडिडेट को 12वीं पास करनी होगी।
फिजिकल के लिए भी कुछ क्राइटेरिया दिया गया है। जनरल, ओबीसी और एससी कैटेगरी के कैंडिडेट की हाईट 165 सेमी होनी चाहिए। वहीं पर्वतीय क्षेत्र के कैंडिडेट के लिए 160 सेमी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट की हाइट 157.38 सेमी होनी चाहिए।
जनरल, ओबीसी और एससी कैटेगरी के कैंडिडेट के सीने की चौड़ाई 78.8 सेमी (बिना फुलाए) और 83.8 सेमी(फुलाने के बाद) होना चाहिए। फिजिकल टेस्ट की बात करें तो इसमें रनिंग और वॉकिंग, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो चिनिंग-अप (बीम), उठक-बैठक जैसे टेस्ट होंगे। सैलरी की बात करें तो आपको पद के हिसाब से 21700 से 69100 रुपये तक की सैलरी मिलेगी।
यह भी पढ़ें –Sarkari Naukri: भारत के इस राज्य में युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 4000 से ज्यादा पदों पर निकाली जाएगी भर्ती
संबंधित खबरें
UPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
5 hrs agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
14 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines