UPSC Mains 2026 Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के नतीजों का ऐलान कर दिया है. कुल 2526 कैंडिडेट्स ने लिखित परीक्षा पास कर ली है और वो ‘पर्सनालिटी टेस्ट’ के लिए योग्य हो गए हैं. ये सिलेक्शन लिस्ट जारी होने से पहले का आखिरी स्टेज है.
कब हुई थी परीक्षा?
यूपीएससी मेन एग्जाम 21 अगस्त से 30 अगस्त के बीच आयोजित किया गया था. जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम की PDF में हैं, वो IAS, IFS, IPS और अन्य ग्रुप A तथा ग्रुप B सेवाओं में भर्ती के लिए इंटरव्यू में शामिल होने के एलिजिबल होंगे. UPSC ने साफ किया है कि इस चरण में चयन ‘प्रोविजनल’ है और ये पात्रता और संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करेगा.
कैसे चेक करें रिजल्ट?
1 UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2 ‘व्हाट्स न्यू’ (What’s New) या ‘रिटन रिजल्ट्स’ (Written Results) सेक्शन खोलें.
3 ‘सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026’ (Civil Services (Main) Examination, 2026) नाम का लिंक खोजें.
4 PDF खोलने के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
5 कंप्यूटर पर ‘Ctrl + F’ का यूज करें या मोबाइल पर ‘सर्च’ ऑप्शन का इस्तेमाल करें.
6 अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करें.
7 फ्यूचर के रेफरेंस के लिए रिजल्ट के PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें.
मेन एग्जाम के नतीजों के बाद क्या होगा?
लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स अब नई दिल्ली के शाहजहां रोड स्थित UPSC के ‘धौलपुर हाउस’ ऑफिस में ‘पर्सनालिटी टेस्ट’ के लिए मौजूद होंगे. इंटरव्यू के टाइम टेबल का अलग से ऐलान किया जाएगा. आयोग अपनी वेबसाइट और ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in के जरिए ‘ई-समन लेटर’ (e-Summon Letters) जारी करेगा. इंटरव्यू के लिए कोई भी फजिकल लेटर नहीं भेजा जाएगा.
एलिजिबल कैंडिडेट्स को 11 नवंबर से 25 नवंबर (शाम 6 बजे तक) के बीच अपने ऑनलाइन एप्लिकेशन डिटेल्स को अपडेट करना होगा, जिसमें शैक्षिक योग्यता और संबंधित दस्तावेज शामिल हैं. अगर कोई उम्मीदवार इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करता है, तो उसे ‘ई-समन लेटर’ जारी नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए अपने ऑरिजनल सर्टिकेट तैयार रखने चाहिए. इनमें उम्र, शिक्षा और आरक्षण के दावों से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं. UPSC फाइनल रिजल्ट्स के 15 दिनों के भीतर सभी कैंडिडेट्स की मार्कशीट जारी करेगा. ये मार्कशीट 30 दिनों तक ऑनलाइन अवेलेबल रहेंगी.