Niharika Gupta
Read More
UPSSSC Forest Guard admit card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने फारेस्ट इंस्पेक्टर मेन्स परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
फारेस्ट इंस्पेक्टर के 701 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है। फारेस्ट इंस्पेक्टर पद के लिए यूपी मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
और पढ़िए – UPSSSC PET Result 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट का लिंक एक्टिव, यहां Direct Link से चेक करें स्कोर
यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 स्कोर के आधार पर यूपी वन रक्षक मुख्य परीक्षा 2022 के लिए कुल रिक्तियों के 15X उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले पीईटी और पीएमटी परीक्षा में शामिल होना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।