बिहार सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; जानिए- क्या है पूरा प्रोसेस

BPSC TRE 4 Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार शिक्षा विभाग के तहत स्कूल टीचर्स के कुल 32,388 खाली पदों को भरा जाएगा. रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. जो कैंडिडेट स्कूल शिक्षक के पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं.

WhatsApp Image 2026-08-18 at 5.58.43 PM

बिहार सरकार ने टीचर भर्ती निकाली (Photo-ANI)

विज्ञापन

BPSC TRE 4 Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए बिहार शिक्षा विभाग के तहत स्कूल टीचर्स के कुल 32,388 खाली पदों को भरा जाएगा. रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. जो कैंडिडेट स्कूल शिक्षक के पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं.

इन तारीखों को करें नोट

एप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2026 है. पिछले महीने, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया था कि BPSC TRE रिक्रूटमेंट प्रॉसेस में अलग-अलग स्कूल लेवल पर शिक्षकों के पद शामिल होंगे. कुल खाली पदों में से 3,847 पद कक्षा 1 से 5 के लिए, 8,563 पद कक्षा 6 से 8 के लिए, 3,877 पद कक्षा 9 और 10 के लिए, और 16,101 पद क्लास 11 और 12 के लिए तय किए गए हैं. BPSC की तरफ से जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) 22 सितंबर से 27 सितंबर, 2026 के बीच होनी थी और नतीजे नवंबर 2026 में घोषित किए जाने थे. हालांकि, रजिस्ट्रेशन की नई तारीखों के कारण परीक्षा सितंबर में नहीं होगी. परीक्षा की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

कैसे करें अप्लाई?

जो एलिजिबल कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

1. BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जाएं.

2. होम पेज पर मौजूद BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

विज्ञापन

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा.

4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

विज्ञापन

5. एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें.

6. सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

विज्ञापन

7. भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ