SBI SCO Recruitment 2026 Apply Online: बैंकिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक शानदार मौका लेकर आया है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 207 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है. अगर आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, तो 25 सितंबर 2026 की आखिरी तारीख से पहले अपना फॉर्म भर सकते हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी डिटेल.
SBI SCO भर्ती 2026: मुख्य बातें
- कुल पद: 207
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026
- ऑफिशियल वेबसाइट: sbi.bank.in या onlinesbi.sbi.bank.in
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री (Graduation) या उच्च प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित फील्ड में वर्क एक्सपीरियंस (Work Experience) होना अनिवार्य है.
आयु सीमा (31 अगस्त 2026 तक): पदों के हिसाब से न्यूनतम उम्र 23, 26, 28 या 35 वर्ष रखी गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा 35, 40, 42 और 50 वर्ष तक है.
उम्र में छूट: आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS: 750 रुपये
SC / ST / PwBD: कोई फीस नहीं (पूर्णतः छूट)
चयन प्रक्रिया
SBI SCO पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना किसी लिखित परीक्षा के हो सकता है.
शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों और वर्क एक्सपीरियंस के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का 100 अंकों का पर्सनल, टेलीफोनिक या वीडियो इंटरव्यू लिया जाएगा. इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी.
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Careers सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें.
- SCO recruitment के लिंक को चुनें और रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें.
- अपनी निजी, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी सही-सही भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूमे की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.