कौन हैं 16 साल के राउल जॉन अजू? अपने पिता को देते हैं 2 लाख की सैलरी, 12वीं क्लास में ही बन गए AI एक्सपर्ट

हम अक्सर सुनते आए हैं कि टैलेंट किसी उम्र की मोहताज नहीं होता, इस बात को सच साबित किया है केरल के 16 साल के राउल जॉन अजू ने, जिन्होंने हायर सेकेंडरी एजुकेशन पास करने से पहले ही खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महारथी बना डाला है.

Raul John Aju his Insta

राउल जॉन अजू (Photo-Instagram/Raul John Aju)

Who is Raul John Aju: केरल के 16 साल के राउल जॉन अजू अपनी उम्र के मुकाबले काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं. 12वीं क्लास की कॉमर्स की पढ़ाई के साथ-साथ, ये टीनएजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट्स भी बना रहे हैं और एक स्टार्टअप भी चला रहे हैं. उनकी इस शानदार जर्नी की वजह से उन्हें ‘भारत का AI किड’ कहा जाने लगा है.

विज्ञापन

पिता को बनाया एंप्लॉय

उनकी एंटरप्रेन्योरशिप की कहानी में एक बात ने लोगों का खास ध्यान खींचा है. राउल के पिता उनकी कंपनी में काम करते हैं और उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये सैलरी मिलती है. Amazon, Adobe, Wipro और IBM जैसी कंपनियों में काम करने का एक्सपीरिएंस होने के कारण, उनके पिता इस यंग एंटरप्रेन्योर के लिए एक एक्सपीरिएंस्ड गाइड का काम भी करते हैं.

विज्ञापन

स्कूल प्रोजेक्ट से AI स्टार्टअप तक

राउल की टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी तब शुरू हुई जब वो करीब 9 साल के थे. वीडियो एडिटिंग के साथ एक्सपेरिमेंट करने के बाद, धीरे-धीरे उन्होंने अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ किया. उनके शुरुआती प्रोजेक्ट्स में से एक था ‘MeBot’, जिसे उन्होंने स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट के तौर पर अपनी आवाज का इस्तेमाल करके बातचीत करने के लिए बनाया था.

बाद में उन्होंने AIRealm Technologies की शुरुआत की, जहां वो फाउंडर और सीटीओ के तौर पर काम करते हैं. ये कंपनी प्रैक्टिकल एआई प्रोडक्ट्स बनाने और नई टेक्नोलॉजी के साथ एक्सपेरिमेंट करने पर फोकस करती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राउल ने तकरीबन 15 एआई टूल्स बनाए हैं और करीब 5 लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने में मदद की है.

विज्ञापन

उनके इनिशिएटिव्स में ‘JustEase’ भी शामिल है, जिसे केरल सरकार के साथ मिलकर बनाया गया था ताकि इमरजेंसी के वक्त लोगों को जानकारी और फैसले लेने में मदद मिल सके. एक और प्रोजेक्ट, ‘Rescue AI’, इमरजेंसी गाइडेंस, कानूनी जानकारी और मदद तक पहुंचने पर फोकस करता है.

AI के दौर में यंग वॉइस

कम उम्र होने के बावजूद राउल अपनी पढ़ाई और एंटरप्रेन्योरशिप के बीच तालमेल बिठा रहे हैं. उनकी कहानी दिखाती है कि कैसे कम उम्र में टेक्नोलॉजी से जुड़ना, परिवार का साथ और असल दुनिया की परेशानियों को सुलझाने में दिलचस्पी एक अनोखा करियर बना सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ