SSC CHSL 2026 Notification: 12वीं पास के लिए 2536 पदों पर निकली सरकारी नौकरी! 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

SSC CHSL Notification 2026 Out: एसएससी ने LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर निकाली भर्ती. 7 अक्टूबर 2026 तक ssc.gov.in पर करें ऑनलाइन आवेदन. जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया.

SSC CHSL 2026 Notification details here

SSC CHSL Notification 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर मौका! SSC ने निकाली 2536 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन का तरीका और जरूरी तारीखें

विज्ञापन

SSC CHSL Jobs 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और केंद्र सरकार के मंत्रालयों व व‍िभागों में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. एसएससी (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2536 पदों पर लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे ग्रुप C के पदों को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

SSC CHSL 2026: चयन से संबंध‍ित जरूरी बातें

भर्ती बोर्ड: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

परीक्षा का नाम: SSC CHSL (10+2) Exam 2026

विज्ञापन

कुल पद: 2536 (LDC, JSA, DEO)

योग्यता: 12वीं (Class 12th) पास

विज्ञापन

ऑफिशियल वेबसाइट: ssc.gov.in

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 18003093063 (फॉर्म भरने में समस्या आने पर)

विज्ञापन

जरूरी तारीखें
आवेदन करते समय इन तारीखों का खास ध्यान रखें:

नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 सितंबर 2026

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 7 अक्टूबर 2026

विज्ञापन

फॉर्म करेक्शन विंडो (Correction Window): 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026

चयन प्रक्रिया
SSC CHSL भर्ती के लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य चरणों (Exam Stages) से गुजरना होगा:

विज्ञापन

Tier 1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा): इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे.

Tier 2 (दूसरे चरण की परीक्षा): Tier 1 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे, जिसमें स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होता है.

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो New User / Register Now पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए पोर्टल में लॉगिन करें.
  • SSC CHSL 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें.
  • अपने पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ