---विज्ञापन---

BPSC TRE 4 Notification Today: बिहार में 32388 शिक्षक पदों पर भर्ती, आज शाम आएगा विज्ञापन

BPSC TRE 4 Notification: बिहार शिक्षक भर्ती चौथे चरण का इंतजार खत्म! BPSC आज जारी करेगा 32,388 पदों पर विज्ञापन. 11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा 16,101 सीटें. देखें पूरी लिस्ट.

---विज्ञापन---

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. BPSC TRE 4 (बिहार लोक सेवा आयोग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा) के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर देगा. शिक्षा विभाग की तरफ से मिली अधियाचना पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

आइए समझते हैं कि इस बार कुल कितने पदों पर भर्ती होने जा रही है और किस क्लास के लिए कितनी सीटें खाली हैं.

---विज्ञापन---

कुल 32388 पदों पर होगी बहाली

सूत्रों के मुताबिक, आयोग आज शाम तक 32,388 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. इस बार सबसे ज्यादा सीटें प्लस टू (11वीं और 12वीं) के शिक्षकों के लिए तय की गई हैं.

किस कक्षा में कितने पद?
अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो अपने विषय और कक्षा के अनुसार पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं:

---विज्ञापन---
  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक शिक्षक): 3,847 पद
  • कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय): 8,563 पद
  • कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक शिक्षक): 3,877 पद
  • कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक/प्लस टू): 16,101 पद
  • कुल रिक्तियां: 32388 पद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि शिक्षा विभाग ने आयोग को अधियाचना भेज दी है. सरकार का लक्ष्य बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर देना है. इस भर्ती से जहां हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें, क्‍योंक‍ि आज शाम तक BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड कर दिया जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होते ही आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण से जुड़े सभी सर्टिफिकेट्स की जरूरत होगी, इसलिए उन्हें पहले से व्यवस्थित कर लें.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2026 01:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola