Sarkari Naukri: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक खास मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी जानकारी आयोग ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर शेयर की गई है। पोर्टल पर एक नोटिफिकेशन शेयर किया गया है, जिसमें सिनियर टीचर की भर्ती की सूचना दी गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताया कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में सिनियर टीचर के पद के लिए नियुक्ति की जानी है। ऐसे में जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत 8 विषयों के लिए कुल 2129 पद भर्ती की जानी है। इन 8 विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू शामिल हैं।
कब होगी परीक्षा?
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि परीक्षा की डेट और लोकेशन की जानकारी समय रहते दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 दिसंबर, 2024 से 24 जनवरी, 2024 तक का समय दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती परीक्षा में दो परीक्षाएं होंगी, जिसमें पेपर I और पेपर II होंगे। पेपर I में 200 अंकों का होगा और पेपर II 300 अंकों का होगा।
पेपर I में 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे और इसके लिए आपको 2 घंटे का समय मिलेगा। पेपर II में 150 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे और इसके लिए आपको 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। दोनों पेपर में नेगेटिव मार्किंग होगी यानी हर गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगे।
यह भी पढ़ें – IT सेक्टर में होने वाली है नौकरियों की बरसात, फ्रेशर्स की होगी बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines