हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PSSSB Punjab Patwari result 2023: पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन
PSSSB Punjab Patwari result 2023

PSSSB Punjab Patwari result 2023: पंजाब सरकार के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पटवारी पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन किया है और लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

PSSSB ने नतीजों के साथ पटवारी परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। चल रहा भर्ती अभियान कुल 710 पटवारी पदों को भरने के लिए है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल को खत्म हो गए। पंजाब में पटवारी (राजस्व) / गैलरी असिस्टेंट/ कैटलॉगर / सहायक कोषाध्यक्ष / जूनियर तकनीकी सहायक / बुक बाइंडर / फील्ड आर्टिस्ट के पद के लिए लिखित परीक्षा 2023 14 मई, 2023 को आयोजित की गई थी।

Final answer key, result of Patwari exam 2023: Direct link

विज्ञापन

PSSSB Punjab Patwari result 2023: ऐसे करें चेक

  • PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • अब रिजल्ट पेज पर जाएं।
  • फाइनल आंसर-की या लिखित परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फाइनल आंसर-की डाउनलोड करें/रोल नंबर का उपयोग करके परिणाम चेक करें।

श्रेणी पंजाब पटवारी कट ऑफ मार्क्स 2023

  • सामान्य 80-85 अंक
  • ओबीसी 75-80 अंक
  • एससी 65-70 अंक
  • एसटी 65-70 अंक
  • ईडब्ल्यूएस 75-80 अंक
  • पीडब्ल्यूडी 55-60 अंक

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त पीएसएसएसबी पंजाब पटवारी स्कोर कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक होना चाहिए। इस भर्ती अभियान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola