अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) एग्जीक्यूटिव के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आप 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
IPPB GDS एग्जीक्यूटिव भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, चाहे वह रेगुलर मोड में हो या डिस्टेंस मोड में। इसके अलावा, उम्मीदवार को ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के रूप में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए लिए कितनी होनी चाहिए उम्र
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2024 को कम से कम 20 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 35 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको आवेदन प्रक्रिया की स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी दे रहे हैं, सबसे पहले www.ippbonline.com वेबसाइट पर जाएं। “करियर” लिंक पर क्लिक करें और फिर “Apply Now” पर जाएं। नए पोर्टल पर “Click here for New Registration” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें और पंजीकरण कर लें। इसके बाद अपनी अन्य जानकारी, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें और पूरी तरह भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद, उसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
संबंधित खबरें
SSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
4 hrs agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
2 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
9 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
15 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
17 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
19 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
19 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines