सालासर-खाटू श्याम, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की मुफ्त तीर्थ स्थल यात्रा के बारे में बताया। पंजाब सरकार श्रद्धालुओं को देशभर के कई तीर्थ स्थलों के मुफ्त दर्शन करा रही है और यात्रा का पूरा खर्च सरकार के द्वारा ही उठाया जा रहा है।

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann

विज्ञापन

पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर व बाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहिब-नैना देवी मंदिर के ही दर्शन करा रही थी। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी मांग पर सरकार ने तीन नए रूटों पर स्थित इन तीर्थ स्थलों पर भी अपने खर्चे पर श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला किया है। शनिवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

मिशन क्लीन पंजाब के तहत नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

विज्ञापन

गुरु रविदास का 650वां प्रकाश पर्व मना रही सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस बहुत धूमधाम, इज्जत और सम्मान के साथ मनाया। अब गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसे भी बहुत अच्छे से आयोजित किया जा रहा है। पटियाला में मां काली का प्रसिद्ध मंदिर है। लोगों की उसमें बहुत श्रद्धा है और मान्यता है। वहां पूरे उत्तर भारत से लोग अपनी मनोकामनाएं और दुख लेकर आते हैं, जिन्हें मां पूरी करती हैं और उनके दुखड़े दूर करती हैं। 85 करोड़ रुपए की लागत से उस मंदिर का पूरा जीर्णोद्धार और विकास किया जा रहा है। सितंबर में यह बनकर तैयार हो जाएगा। मेरी अपील है कि बनने के बाद पंजाब के लोग एक बार मंदिर जाकर मां काली के दर्शन जरूर करें।

यात्राओं का पूरा खर्चा पंजाब सरकार ही उठाएगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार बहुत सारी तीर्थ यात्राओं का भी आयोजन कर रही है। इसके लिए सरकार ने वोल्वो बसें ली हैं। अभी तीर्थयात्रा के दो रूट चल रहे हैं। एक रूट पर दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर और वाल्मीकि मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। दूसरे रूट पर आनंदपुर साहिब और नैना देवी मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। अभी तीन रूट और शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन शामिल हैं। इन तीर्थ यात्राओं का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। जो लोग भी इच्छुक हैं, जो जरूर जाएं।

विज्ञापन

पूरे पंजाब में ‘हे राम!’ प्ले करा रही है सरकार

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि जुलाई के अंत से सरकार पूरे पंजाब में ‘हे राम!’ प्ले करा रही है। आशुतोष राणा के इस प्ले में रामायण के कई प्रसंग हैं और राम व रावण के बीच के कई दिलचस्प वार्तालाप दिखाए गए हैं। मैंने भी दिल्ली में यह प्ले देखा था और बहुत सारे लोगों ने इसे देखा है। दिल्ली में इसकी टिकट 8,000 रुपए की होती थी, लेकिन पंजाब के लोगों के लिए हमने इसे बिल्कुल फ्री किया है। पूरे पंजाब के अलग-अलग शहरों में इसके कई मंचन कराए जाएंगे। जब यह आपके शहर में आए, तो इसे बिल्कुल मिस मत करिएगा। यह 3.5 घंटे का बहुत ही शानदार प्ले है, जो जुलाई के अंत से शुरू कराया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ