---विज्ञापन---

कौन थे बलबीर पुंज? जिनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

वरिष्ठ बीजेपी नेता और जाने-माने पत्रकार बलबीर पुंज का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. जानिए कौन थे बलबीर पुंज, राजनीति और पत्रकारिता में उनका योगदान.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और जाने-माने पत्रकार बलबीर पुंज का 18 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वो लंबे वक्त से बीमार थे. आखिर में वो जिंदगी से अपनी लड़ाई हार गए और 76 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से राजनीति और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया. बलबीर पुंज लंबे समय से अपने लेखन और विचारों के लिए जाने जाते थे.

ये भी पढ़ें: ‘भाषण में 59 बार कांग्रेस का नाम पर महिलाओं को भूले’, PM मोदी पर विपक्ष का बड़ा हमला

---विज्ञापन---

कौन थे बलबीर पुंज?

बलबीर पुंज का जन्म 2 अक्टूबर 1949 को पंजाब में हुआ था. वो मूल रूप से एक पत्रकार, लेखक और राजनीतिक चिंतक थे. 1971 में बलबीर पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की और कई बड़े अखबारों में काम किया. Financial Express जैसे प्रमुख संस्थानों से जुड़े रहने के बाद उन्होंने संपादकीय क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई. वो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखते थे. सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी. उनके लेख कई बड़े अखबारों और पत्रिकाओं में नियमित रूप से पब्लिश होते थे.

राजनीतिक सफर

पत्रकारिता के साथ-साथ बलबीर पुंज राजनीति में भी एक्टिव रहे. वो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में से एक थे. बेहद कम उम्र में बलबीर पुंज RSS से जुड़े . वो दो बार राज्यसभा सांसद रहे-पहली बार उत्तर प्रदेश से (2000–2006) और दूसरी बार ओडिशा से (2008–2014). इसके अलावा, बलबीर पुंज BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे और पार्टी के ‘इंटेलेक्चुअल सेल’ के संयोजक के रूप में लंबे समय तक काम किया. उन्होंने नेशनल यूथ कमिशन फॉर यूथ के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया. बलबीर पुंज ने पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और अलग-अलग राज्यों में संगठन को विस्तार देने में योगदान दिया.

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलबीर पुंज के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि बलबीर पुंज ना सिर्फ जाने-माने लेखक थे, बल्कि एक तीक्ष्ण विचारक और सम्मानित बुद्धिजीवी भी थे. पीएम ने लिखा कि मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा है, लोग उनके लेखन से मंत्रमुग्ध हो जाते थे. उन्होंने कहा कि बलबीर पुंज के संसदीय भाषण तथ्यों और मानवीय मूल्यों से भरपूर होते थे. बलबीर पुंज ने बीजेपी को मजबूत करने के लिए जी जान लगा दी. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा बलबीर पुंज ने बीजेपी में हर पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में खास भूमिका निभाई. इसके अलावा सीएम योगी, केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बलबीर पुंज के निधन पर दुख व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: ‘नारी शक्ति के साथ हुई भ्रूण हत्या’, PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की 10 बड़ी बातें

First published on: Apr 19, 2026 06:22 AM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola