Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली एयरपोर्ट के T3 पर बड़ा चेंज, डोमेस्टिक के पीयर-C होंगे इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए यूज; पैसेंजर्स को होगी सुविधा

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (Noida International Airport) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीखों को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी संभावित समय सीमा साझा की है.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 3, 2026 17:17

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े एविएशन हब ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ (Noida International Airport) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीखों को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इसकी संभावित समय सीमा साझा की है.

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि इस महीने यानी फरवरी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बता दें कि जैसे ही यात्रियों के लिए जेवर एयरपोर्ट का संचालन और उड़ानें शुरू होंगी तो यूपी देश का ऐसा राज्य बन जाएगा जहां 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे. वर्तमान में लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर और अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट कार्यरत हैं.

जेवर एयरपोर्ट की लाइसेंस प्रक्रिया अंतिम चरण में

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है. वर्तमान में ‘एरोड्रम लाइसेंस’ प्राप्त करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरणों में है. उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया जाएगा. यह खबर उन लाखों लोगों के लिए राहत भरी है जो पिछले कई महीनों से इस एयरपोर्ट के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे.’

---विज्ञापन---

दिल्ली-नोएडा से यहां पहुंचना होगा आसान

जेवर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन कनेक्टिविटी है. यात्रियों को यहां पहुंचने में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक्सप्रेसवे भी मददगार होगा.

क्या होता है पियर?

एयरपोर्ट टर्मिनल में पियर एक लंबा गलियारा होता है, जो मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग से जुड़ा रहता है. इसके दोनों ओर विमान पार्क किए जाते हैं. 

First published on: Feb 03, 2026 04:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.