संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 रैंक होल्डर पूर्वा चौधरी अपने मॉडर्न लुक के लिए काफी चर्चा में आईं। इसी के साथ उनके OBC सर्टिफिकेट को लेकर विवाद छिड़ गया है। कुछ लोगों का कहना है कि उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी है, जिसको लेकर जांच की मांग की गई है। दरअसल, यूजर्स ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पात्र न होते हुए भी OBC एनसीएल कोटा का फायदा उठाया है। आखिर OBC कोटा क्या है? इससे कैसे किसी परीक्षा में सफलता पर असर पड़ता है?
UPSC में OBC कोटा क्या?
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अलग अलग वर्ग के लिए अलग अलग आरक्षण मिलता है। UPSC में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 27 फीसदी कोटा मिलता है। वहीं, क्रीमी लेयर (OBC के वो लोग जो संपन्न परिवार से आते हैं) से संबंधित OBC उम्मीदवारों के लिए कोई आरक्षण या छूट नहीं दी जाती है। वहीं, नॉन-क्रीमी लेयर से संबंधित लोग इसका लाभ ले सकते हैं। ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम 3 साल तक की छूट दी जा सकती है। इसके अलावा, ऐसे ओबीसी उम्मीदवार, जो PWD या एक्स सर्विसमैन श्रेणियों के तहत भी उम्र में छूट दी जाती है। ओबीसी उम्मीदवारों को 9 अटेम्प्ट दिए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन खराब होने से छात्र परेशान, साल बर्बाद होने का सता रहा डर
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पूर्वा चौधरी को UPSC में 533 रैंक मिली। इसके बाद उनको सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। जहां पर उनके पास होने को लेकर कहा गया कि उन्होंने OBC कोटे का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से वह सफल हो पाई हैं। इस मामले पर पूर्वा के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि ’40 साल की उम्र से पहले सीधी आरएएस भर्ती के मामले में OBC एनसीएल लाभ लागू नहीं होता है।’ उन्होंने कहा कि ‘मैं 44 साल की उम्र में आरएएस अधिकारी बन गया। इसलिए, यह दावा कि मेरी बेटी ने प्रमाण पत्र का गलत इस्तेमाल किया है, पूरी तरह से झूठ है।’
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रात में लाइट बंद रखने का आदेश क्यों? ये है वजह
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines