---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रात में लाइट बंद रखने का आदेश क्यों? ये है वजह

भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर फिरोजपुर में आज रात आधे घंटे के लिए लाइट पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया है। आखिर ये आदेश क्यों दिया गया है? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। दोनों देशों की सेनाएं सतर्कता के साथ लगातार अभ्यास कर रही हैं। पाकिस्तान को संभावित हमले का डर सता रहा है, जिसके चलते वह लगातार बॉर्डर क्षेत्रों में सेना की तैनाती बढ़ा रहा है।

---विज्ञापन---

इसी बीच भारत ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर क्षेत्र में 4 मई 2025 को रात 9:00 बजे से 9:30 बजे तक आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट (बिजली बंद) का आदेश दिया गया है। इस दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी, साथ ही जनरेटर और इनवर्टर के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।

---विज्ञापन---

फिरोजपुर में क्यों किया जा रहा है ब्लैकआउट?

यह आदेश फिरोजपुर छावनी बोर्ड/स्टेशन कमांडर द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 4 मई (रविवार) को रात 9:00 बजे से 9:30 बजे तक पूरे छावनी क्षेत्र में ब्लैकआउट रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य मौजूदा युद्ध जैसे हालातों में ब्लैकआउट प्रक्रियाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तैयारी और जागरूकता सुनिश्चित करना है।


इस आदेश की सूचना आम लोगों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में मुनादी करवाई गई, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान में बिगड़े हालात, एक खिलाड़ी की चली गई जान

वहीं उप महानिरीक्षक हरमनबीर गिल ने बताया कि इस दौरान पुलिस अलर्ट रहेगी और असामाजिक तत्वों, अपराधियों और तस्करों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है और बैरियर की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी कर रही है।

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें : ‘आंख उठाने वालों को…’, पाकिस्तान से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह के अभ्यास किए जा रहे हैं। समय-समय फोर्स इस तरह के अभ्यास करती रहती हैं। कभी बरेली, कभी गोरखपुर तो कभी किसी अन्य शहर में, हालांकि पाकिस्तान से तल्खी के बीच इस अभ्यास की चर्चा अधिक हो रही है। वहीं फिरोजपुर पाकिस्तान के साथ बॉर्डर शेयर करता है, इसलिए भी यह अभ्यास अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

First published on: May 04, 2025 09:11 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola