Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अमेरिका के टैरिफ घटाने पर क्या बोले PM मोदी? डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेकर X पर किया ये पोस्ट

Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 25 से 18 फीसदी करने की घोषणा की. इससे ठीक पहले राष्ट्रपति टंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की.

Author
Written By: Akarsh Shukla Updated: Feb 2, 2026 23:41

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बीते कुछ दिनों से टैरिफ को लेकर खींचतान चल रही थी, जिसे अब सुलझा लिया गया है. सोमवार, 2 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 25 से 18 फीसदी करने की घोषणा की. इससे ठीक पहले राष्ट्रपति टंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की और उसके कुछ देर बाद ही भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाने का ऐलान किया. अमेरिका द्वारा इस फैसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने इसे लेकर एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया है.

राष्ट्रपति ट्रंप के लिए पीएम मोदी ने कही ये बात


पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से आज बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर प्रसन्नता हुई कि अब ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों पर 18 प्रतिशत की कम टैरिफ दर लागू होगी. इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद. जब दो विशाल अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ मिलता है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है. भारत उनके शांति प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मैं उनके साथ मिलकर हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हूं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ममता बनर्जी ने की बदतमीजी… टेबल ठोकी और चली गईं’, बदसलूकी पर भड़के CEC ज्ञानेश कुमार

---विज्ञापन---

पीएम मोदी से बात कर ट्रंप ने कही ये बात

पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, ‘…प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच व्यापार सौदा तय हो गया है. इसके तहत अमेरिका 25% से घटाकर 18% की पारस्परिक टैरिफ लगाएगा. भारत भी आगे बढ़ेगा और अमेरिका के खिलाफ अपनी टैरिफ व गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य कर देगा. प्रधानमंत्री ने ‘बाय अमेरिकन’ नीति को बहुत ऊंचे स्तर पर अपनाने का वादा किया है, साथ ही 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदने का. भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा. प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे दो लोग हैं जो काम करवाते हैं, जो ज्यादातर के बारे में नहीं कहा जा सकता…’

First published on: Feb 02, 2026 11:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.