'ममता बनर्जी ने की बदतमीजी… टेबल ठोकी और चली गईं', बदसलूकी पर भड़के CEC ज्ञानेश कुमार

चुनाव आयोग के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं. दिल्ली में लंबे समय से राजनीति में हूं. चार बार मंत्री रही, सात बार सांसद बनी. इतना अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा.’

mamta.jpg

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सवालों का जवाब दिया और स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कानून का राज कायम रहेगा. जो कोई भी कानून हाथ में लेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा. चुनाव आयोग के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों के विनम्र रवैये के बावजूद ममता बनर्जी ने ‘झूठे आरोप लगाए, बदतमीजी की, टेबल ठोकी और चली गईं’.

विज्ञापन

CEC ने ममता के सवालों का दिया जवाब


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि CEC ने ममता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कानून का शासन चलेगा और आयोग के पास जो कानूनी अधिकार हैं, उसी के तहत कार्रवाई होगी. सूत्रों ने खुलासा किया कि टीएमसी के विधायक चुनाव आयोग और खासतौर पर CEC के खिलाफ खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. वे चुनाव अधिकारियों को धमकियां भी दे रहे हैं. सूत्रों ने कहा, ‘टीएमसी कार्यकर्ताओं और विधायकों द्वारा ईआरओ (SDO/BDO) कार्यालयों पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुई हैं’.

विज्ञापन

SIR मामले पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं


आयोग के सूत्रों ने जोर देकर कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े अधिकारियों पर किसी भी तरह का दबाव, बाधा या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को समय पर मानदेय देने की बात कही, क्योंकि अभी तक 18 हजार रुपये में से केवल 7 हजार ही जारी हुए हैं. साथ ही, तहसीलदार और एसडीएम स्तर के ईआरओ और एईआरओ की तैनाती की मांग की गई. सूत्रों ने बताया कि 20 जनवरी को रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन से एसएम, एसडीओ, राजस्व प्रभागीय अधिकारी स्तर का प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन फिलहाल केवल 67 विधानसभा क्षेत्रों में ही एसडीओ, एसडीएम रैंक के आरओ हैं.

विज्ञापन

ममता ने CEC को बताया अहंकारी और झूठा


वहीं, चुनाव आयोग के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत दुखी हूं. दिल्ली में लंबे समय से राजनीति में हूं. चार बार मंत्री रही, सात बार सांसद बनी. इतना अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा. मैंने उन्हें कहा कि आपकी कुर्सी का सम्मान करता हूं, क्योंकि कोई कुर्सी स्थायी नहीं. एक दिन जाना तो पड़ेगा… बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है. चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन आपने 58 लाख लोगों के नाम काट दिए और उन्हें सफाई का मौका तक नहीं दिया.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ