मनोज पांडे
West Bengal Infiltration Terrorists Increasing: बांग्लादेश में जहां हिन्दूओं के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में लगातार आतंकी संगठनों की संख्या बढ़ती जा रही है। पश्चिम बंगाल की एसडीएफ द्वारा कई आतंकवादियों को मुर्शिदाबाद जिले के कुच विहार से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद से ही प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इसी के तहत भारत-बांग्लादेश पेट्रापोल बॉर्डर पर स्थित 10 गांव में 50 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह फैसला ग्राम पंचायत की तरफ से लिया गया है, क्योंकि लगातार इन गांवों में घुसपैठियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
ग्राम पंचायत का मानना है कि गांव में लगातार हो रही घुसपैठ पूरे इलाके के लिए खतरा है। नए साल के मौके को देखते हुए साल 2025 में कोई बड़ा हादसा न हो, इसके लिए पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के इलाकों में जगह-जगह पर बीएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, राजधानी कोलकाता में पुलिस पूरी तरह से सतर्क है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार राज्य में बांग्लादेशी आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP: देर रात भोपाल के रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे CM मोहन यादव; राहगीरों को बांटे कंबल
कम हुआ मालवाहक वाहनों का आना-जाना
बंगाल में लगातार बढ़ रहे घुसपैठ को देखते हुए सरकार द्वारा दोनों के बीच आने-जाने वाले माल वाहनों की संख्या भी कम की गई है। पहले जहां प्रतिदिन औसतन 450 से 500 मालवाहक वाहनों का आना-जाना होता था, वह अब घटकर 70 से 50 ही रह गए हैं। मुर्शिदाबाद, नदिया, पेट्रापॉल और सिलीगुड़ी जैसे सभी सीमावर्ती इलाकों में BSF की बटालियन की संख्या बढ़ाई गई है। इन सभी जगहों में बीएसएफ के जवान निगरानी रखे हुए हैं। भारत से बांग्लादेश में आलू, प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, मेडिसिन और मछली भेजी जाती है। बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हो रहे हमलों से हिंदू बांग्लादेश से पलायन कर रहे हैं। इससे बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसी बात का डर ट्रक ड्राइवरों को सता रहा है और अब हिंदू ट्रक ड्राइवर बांग्लादेश जाने से कतरा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines