हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

26 जनवरी से पहले इंडियन म्यूजियम को उड़ाने की मिली धमकी

West bengal Indian Museum bomb threat : देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, इससे पहले कोलकाता के भारतीय संग्रहालय को उड़ाने की धमकी मिली है।

विज्ञापन

West bengal Indian Museum bomb threat : पश्चिम बंगाल में 26 जनवरी से पहले इंडियन म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर पुलिस के पास धमकी भरा एक मेल आया है। इसके बाद कोलकाता पुलिस और बम निरोध दस्ता की टीम भारतीय संग्रहालय पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही कुछ घंटों के लिए पर्यटकों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। कोलकाता पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, टेरराइजर्स 111 नाम के एक ग्रुप ने कोलकाता पुलिस को एक मेल भेजा है। इस धमकी भरे मेल में कहा गया है कि कोलकाता में स्थित इंडियन म्यूजियम को बम से उड़ाने की प्लानिंग है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और बम स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। भारतीय संग्रहालय के अंदर बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। साथ ही संग्रहालय के बाहर आगंतुकों को रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन

नए साल पर मुंबई को भी मिली थी धमकी

आपको बता दें कि नए साल से एक दिन पहले मुंबई में सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी मिली थी। एक व्यक्ति ने 31 दिसंबर को पुलिस के नंबर पर फोन किया था और कहा था कि मुंबई में धमाके होंगे और उसने तुरंत फोन कट कर दिया था। इसके बाद पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात हो गई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार है। इससे कुछ दिनों पहले भी मुंबई में कई बैंकों को उड़ाने की धमकी मिली थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola