'48 घंटे हैं, 10 लाख डॉलर बिटकॉइन में दो, नहीं तो...'; मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Mumbai Airport Bomb Blast Threat: मुंबई एयरपोर्ट को ब्लास्ट करके उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके चलते एयरपोर्ट की सुरक्षा काफी टाइट है, जानिए क्या मामला है?

Mumbai International Airport

Mumbai International Airport

विनोद जगदाले, मुंबई

विज्ञापन

Bomb Blast Threat at Mumbai Airport: कभी मुकेश अंबानी तो कभी PM मोदी को मारने की धमकी मिलती है। अब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बम ब्लास्ट करने की धमकी से भरा ईमेल एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला है। ईमेल में 48 घंटों के अंदर बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर देने की मांग की गई है। अगर पैसे नहीं दिए गए तो बुरा हाल करने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत मुंबई के सहार थाना पुलिस को सूचित किया। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा और ज्यादा टाइट कर दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस IP एड्रेस के जरिए आरोपी की तलाश कर रही

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि ईमेल quaidacasrol@gmail.com से भेजा गया है। ईमेल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया। इस ईमेल में सब्जेक्ट बॉक्स में लिखा है कि ‘विषय: विस्फोट’ टेक्स्ट बॉक्स में लिखा है कि यह आपके एयरपोर्ट के लिए अंतिम चेतावनी है। अगर दिए गए पते पर बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के भीतर टर्मिनल 2 को बम से उड़ा देंगे। अगले 24 घंटे बाद हम एक और चेतावनी जारी करेंगे, फिर जो होगा उसके लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। वहीं पुलिस ने मामले में जांच करते हुए उस IP एड्रेस का पता लगा लिया है, जिससे ईमेल भेजा गया। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

4 दिन पहले अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 385 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को चोट के डर में डालना) और 505 (1) (बी) (जनता में डर पैदा करने या सार्वजनिक शांति के खिलाफ भय पैदा करने के इरादे से दिए गए बयान) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सोमवार देर रात एक शख्स ने मुंबई कंट्रोल रूम में फोन करके सरकार द्वारा संचालित सर JJ अस्पताल को भी धमाका करके उड़ाने की धमकी दी थी। आनन फानन में कॉल को ट्रेस करके आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार करके राहत की सांस ली। आरोपी की पहचान कामरान खान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ