West Bengal Assembly Election Phase 1 Voting 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में आज 23 अप्रैल को पहले चरण के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। प्रदेश की कुल 294 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में आज 16 जिलों में 152 सीटों पर वोटिंग चल रही है, जो सुबह 7 बजे शुरू हुए। वहीं दूसरे चरण के मतदान 142 सीटों पर 29 अप्रैल को होंगे। 4 मई 2026 को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
आज किस जिले की कितनी सीटों पर वोटिंग?
पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के मतदान उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल अंचल के 5 जिलों में होने हैं। मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम बर्द्धमान की 9, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झारग्राम की 4, पुरुलिया की 9 और बांकुड़ा की 12 सीटों पर आज वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीनों कैद हो जाएगी।
साढ़े 3 करोड़ लोगों को मिला है मताधिकार
बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल में करीब 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिला मतदाता हैं। 1 करोड़ 84 लाख 99 हजार 496 पुरुष मतदाता हैं। वहीं 400 किन्नर मतदाता भी हैं। यह सभी लोग मिलकर पहले चरण के 1478 चुनाव उम्मीदवारों की किस्मत को EVM मशीनों में कैद करेंगे, जिसके ताले 4 मई 2026 को पूरी दुनिया के सामने खोले जाएंगे।
आज पश्चिम बंगाल में चुनाव मतदान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…