बीजेपी नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हाल में हुई थी दिलीप घोष-रिंकू मजूमदार की शादी

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे प्रीतम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का शक जताया जा रहा है।

Rinku Majumdar son Pritam alias Shrunjay passes away

बीजेपी नेता के बेटे की मौत।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हाल ही में पूर्व सांसद दिलीप घोष और बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार की शादी हुई थी।

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे प्रीतम उर्फ श्रृंजय की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि प्रीतम ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

हाल ही में दिलीप घोष-रिंकू की हुई थी शादी

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने 18 अप्रैल को 61 साल की उम्र में रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लिए। रिंकू मजूमदार की उम्र 50 साल है, जो लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ी हुई हैं। रिंकू महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा समेत भाजपा में कई अहम पदों पर रहीं।

रिंकू मजूमदार का बेटा था प्रीतम

25 वर्षीय प्रीतम बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार का बेटा था। वह टेक प्रोफेशनल था। दिलीप घोष और रिंकू की शादी में शामिल नहीं होने को लेकर प्रीतम ने कहा था कि काम की वजह से वे विवाह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपनी मां का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे पालने में अपनी पूरी जिंदगी बिता दी। यह खुशी की बात है कि वह एक अच्छे इंसान के साथ शादी कर जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ