पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने भाजपा नेता रिंकू मजूमदार को अपनी जीवनसंगिनी चुना है। दिलीप घोष भाजपा के पश्चिम बंगाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। पिछले काफी समय दिलीप और रिंकू के प्रेम प्रसंग की चर्चा पार्टी में थी, लेकिन अब दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग पर शादी की मुहर लगा दी है।

खबर सामने आई है कि दिलीप और रिंकू शादी के बंधन मे बंधने जा रहे हैं। दिलीप कोलकाता न्यू टाउन स्थित अपने आवास में रिंकू के साथ कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद वे हिंदू रीति रिवाज से रिंकू से विवाह करेंगे। विवाह मे सगे संबंधियों को आमंत्रित भी करेंगे। आइए जानते हैं कि दिलीप की दुल्हन बनने वाली रिंकू मजूमदार कौन हैं और उनका भाजपा से क्या नाता है‌?

रिंकू मजूमदार तलाकशुदा और बेटे की मां

बता दें कि रिंकू 50 साल की हैं और पहले से शादीशुदा हैं, लेकिन उनका पति से तलाक हो चुका है। उनका एक बेटा भी है, जो कोलकाता के साल्ट लेक एरिया में एक IT कंपनी में नौकरी करता है। रिंकू अपने बेटे और मां के साथ रहती हैं। मां और बेटे की मर्जी से ही रिंकू दिलीप के साथ शादी कर रही हैं।

रिंकू की दिलीप घोष से मुलाकात साल 2021 में कोलकाता के इक्को पार्क मे हुई थी। सुबह मॉर्निंग वाक के दौरान दोनों रोज मिलते थे और यहीं से उनकी दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। रिंकू ने दिलीप के कहने पर ही भाजपा का दामन थामा और पार्टी मे कुछ इस कदर सक्रिय हुईं कि वह आज भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। रिंकू राज्य के 4 जिलों में भी भाजपा के उच्च पद पर कार्यरत हैं।

अकसर साथ नजर आते थे दोनों

बता दें कि रिंकू और दिलीप को अकसर साथ देखा जाता था। इस दौरान जब उनसे प्रेम प्रसंग और शादी की खबर को लेकर बात की जाती थी तो दिलीप घोष कुछ भी बोलने से इनकार करते थे। वे मामले में चुप्पी साध लेते थे, पर रिंकू ने दिलीप घोष के साथ होने वाली उनकी शादी के सवाल पर न तो हां बोला और न, लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए और अब वह इंतजार खत्म हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ