Kal Ka Mausam: अगले 15 घंटे में 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Update: 17 फरवरी 2026 को उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 15 घंटों के भीतर आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Kal Ka Mausam

Credit: Social Media

विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 15 घंटों के भीतर उत्तर और मध्य भारत के करीब 10 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में ठंड और कोहरे का असर भी बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है. इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: अलर्ट! भयंकर गर्मी दस्तक देने को तैयार, क्या इस साल टूटेंगे रिकॉर्ड? पढ़ें AL Nina को लेकर बड़ा अपडेट

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में मौसम बदलने की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है. इस सिस्टम के एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश और बादल छाए रहेंगे. खासकर सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने सड़क पर कम स्पीड में गाड़ी चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 17 और 18 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में 18 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण तमिलनाडु, केरल, माहे में 21 और 22 फरवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

किसानों के लिए ये मौसम थोड़ी मुसीबत बन सकता है . बारिश और तेज हवा की वजह से फसलों को नुकसान का खतरा है, इसलिए किसानों को फसल ढकने और सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. वहीं, आम लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात में ठंड का असर रहेगा. ऐसे में लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ