आंधी-तूफान के साथ 9 राज्यों में बारिश, 12 में शीतलहर-कोहरे की चेतावनी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट है। 21 राज्यों में बारिश, शीतलहर, बर्फबारी और कोहरे के चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस समय पूरा देश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। आइए मौसम का ताजा हाल जानते हैं…

Weather Update IMD Forecast

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में कोहरा छाएगा और बारिश होगी।

विज्ञापन

IMD Forecast Latest Update: देशभर में कड़ाके की ठंड ने लोगों के हाड़ कंपा रखे हैं। कहीं माइनस में तापमान है तो कहीं शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। कहीं बारिश के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बीते दिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला में लैंडस्लाइड हुआ, जिसने नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिया। जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली कड़ाके की ठंड का दौर चिल्लई कलां शुरू हो गया है। श्रीनगर में तापमान 133 साल में तीसरी बार -8.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। दक्षिण भारत में बारिश का कहर है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 दिसंबर तक के लिए मौसम का अपडेट दिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम करवट लेगा। 27 से 31 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी और मैदानी राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी, जिससे गलन वाली ठंड देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम कैसा है और आगे मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

 

देश में ताजा मौसमी परिस्थतियां

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाला एरिया था, जो पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित हो गया है। यह मौसमी परिस्थतियां विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 430 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, चेन्नई (तमिलनाडु) से 480 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व और दक्षिण-गोपालपुर (ओडिशा) से 590 किलोमीटर दूर हैं।

विज्ञापन

अब इस सिस्टम के पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है, जो अगले 12 घंटों में समुद्र के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी राजस्थान और उसके आसपास निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है। मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ इराक के ऊपर स्थित है।

 

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

इन मौसम परिस्थतियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

विज्ञापन

28 दिसंबर तक अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी से भरी हवाएं उठेंगी, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

 

विज्ञापन

यहां चलेगी शीतलहर, छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर के साथ घना कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हल्के कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों शीतलहर के कारण सूखी ठंड पड़ने से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया था। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के बाद दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट दिया है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 से 23°C और 7 से 9°C के बीच बना हुआ है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ