वीके सिंह के बयान पर सियासत तेज, संजय राउत बोले PoK हमारा तो सौरभ भारद्वाज ने बताया चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश

VK Singh on PoK

VK Singh on PoK : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि कहा- थोड़ा इंतजार कीजिए, पीओके अपना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद पीओके का खुद व खुद भारत में विलय हो जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल राजस्थान के दौसा में पत्रकारों ने जनरल वी के सिंह सवाल किया कि POK के लोगों चाहते है कि उनके क्षेत्र का विलय भारत में किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर बीजेपी का क्या रुख है। इस उन्होंने कहा कि पीओके कुछ समय बाद अपने आप भारत में विलय हो जाएगा।

विज्ञापन

वहीं संजय राउत के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने वीके सिंह के बयान पर पलटवार किया है। संजय राउत ने सवाल किया है कि वीके सिंह जब जनरल थे, तब उन्होंने इस मुद्दा क्यों नहीं उठाया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम तो शुरु से ही चाहते हैं कि PoK हमारा हो।

विज्ञापन

वहीं आम आदमी पार्टी ने वीके सिंह के इस बयान को चीन के अतिक्रमण के मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने का कोशिश बताया है। दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज कहा कि वीके सिंह चीन से ध्यान भटकाने की प्रयास कर रहे हैं। वीके सिंह पहले देश को चीनी कब्जे के बारे में बताएं क्योंकि चीन ने भारत की बहुत सारी जमीन कब्जा कर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ