पाकिस्तान से बड़ी घुसपैठ की तैयारी में 200 आतंकी, सेना ने की मुंहतोड़ जवाब की तैयारी

Jammu Kashmir News

बांदीपोरा में सेना का एक्शन जारी है।

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरहद पार पाकिस्तान में करीब 200 आतंकी भारत की सीमा में घुसने के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि भारतीय फौजें बॉर्डर पर सक्रिय रूप से निगरानी में जुटी हैं। ये बातें News24 से Exclusive बातचीत में नॉर्दर्न आर्मी कमांडर उपेंद्र द्विवेदी ने बताई हैं।

ट्रेनिंग कैंप और लॉन्चिंग पैड में हैं आतंकी

न्यूज24 से खास बातचीत के दौरान नॉर्दर्न आर्मी कमांडर उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पाकिस्तान में आंतकियों के 18 ट्रेनिंग कैंप और 37 लॉन्चिंग पैड्स चल रहे हैं, जिनमें करीब 200 आंतकी बताए जा रहे हैं। खुफिया सूचना मिली है कि ये आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

पंजाल में बढ़ रही आतंकियों की सक्रियता

नॉर्दर्न आर्मी कमांडर ने बताया कि हम एलओसी और एलएसी पर शांति बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन ऑपरेशनल प्रिपेरेडनेस में किसी तरह की डील न हो पाए, इसे भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आर्मी कमांडर ने बताया कि हिंटरलैंड में डेढ़ सौ आतंकी मौजूद होने की सूचना है, जो नॉर्थ आफ पीर पंजाल और साउथ का पीर पंजाल में सक्रिय है।

एलएसी पर बढ़ रहा इंफ्रास्ट्रक्चर

हालांकि पीर पंजाल रेंज में उन जगहों पर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। आर्मी कमांडर ने बताया कि हम एलएसी पर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत तेजी से बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काफी काम कर रहे हैं। कमांडर ने इस बात पर भी जोर दिया कि अब हम हमारी टेक्नोलॉजी के साथ ही दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ