---विज्ञापन---

देश angle-right

US- Pax Silica Alliance: क्या है अमेरिका का पैक्स सिलिका अलायंस? भारत हुआ शामिल, AI-महत्वपूर्ण खनिज पर ऐसे कम होगी चीन पर निर्भरता

दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी विदेश उप सचिव (आर्थिक मामलों के) जैकब हेलबर्ग उपस्थित थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

US- Pax Silica Alliance: भारत के लिए खुशखबरी है। भारत और पैक्स सिलिका अलायंस (US-Pax Silica Alliance) में शामिल हो गया है। इसका नेतृत्व अमेरिका कर रहा है। यह गठबंधन सेमीकंडक्टर (Chip), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और महत्वपूर्ण मिनरल की ग्लोबल सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। बता दें कि अमेरिका ने दिसंबर 2025 में इसकी शुरूआत की थी।

दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी विदेश उप सचिव (आर्थिक मामलों के) जैकब हेलबर्ग उपस्थित थे।

---विज्ञापन---

भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सर्जियो गोर ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत को अगले महीने पैक्ससिलिका में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कहा कि मैं आज आप सभी के साथ एक नई पहल साझा करना चाहता हूं जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने पिछले महीने ही शुरू किया है, जिसका नाम पैक्ससिलिका है।

यह भी पढ़ें: ‘आप साउथ एशिया के सेवियर हैं…’, गाजा शांति बैठक में शहबाज शरीफ ने क्यों किया ट्रंप का गुणगान?

---विज्ञापन---

बता दें कि पैक्ससिलिका एक अमेरिकी नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा स्रोतों से लेकर उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई विकास और लॉजिस्टिक्स तक एक सुरक्षित, समृद्ध और नवाचार-संचालित सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना है। पिछले महीने शामिल होने वाले देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इज़राइल शामिल हैं।

सर्जियो गोर ने कहा कि आज, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत को अगले महीने इस समूह में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Pax Silica नाम का शाब्दिक अर्थ है- Pax का अर्थ है शांति और स्थिरता। Silica का अर्थ सिलिकॉन। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर, AI और महत्वपूर्ण मिनरल के सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित बनाना है। कोविड-19 महामारी और जियोपॉलिटिक टेंशन के बाद देखा गया कि चिप्स और तकनीकी उपकरणों की सप्लाई कुछ चुनिंदा देशों पर ज्यादा निर्भर है।

चीन पर निर्भरता होगी कम?

विशेषज्ञों की मानें तो यह गठबंधन चीन के तकनीकी प्रभुत्व को कम करने के लिए बनाया गया है।
बता दें कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में चीन बड़ी भूमिका रहा है। Pax Silica Alliance सहयोगी देशों के बीच एक भरोसेमंद नेटवर्क बनाने की कोशिश है। इससे महत्वपूर्ण तकनीकी संसाधनों और कच्चे माल की सप्लाई में किसी एक देश पर निर्भरता कम हो सकेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले- 10 दिन में परमाणु समझौता नहीं किया तो बर्बाद कर दूंगा

First published on: Feb 20, 2026 11:36 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola