राजनाथ सिंह के श्रीलंका दौरे से क्या है उम्मीदें? पड़ोसी देश के मंत्री ने रख दिया पार्टनरशिप का रोडमैप

Anil Jayantha Fernando On Rajnath Singh: श्रीलंका के मंत्री अनिल जयनथा फर्नांडो ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जमकर तारीफ की है, उन्होंने इंडिया के साथ मजबूत रिश्तों, और इकॉनमिक पार्टनरशिप को आगे ले जाने पर जोर दिया.

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा (Photo-X/@rajnathsingh)

Rajnath Singh Sri Lanka Visit: श्रीलंका के मंत्री अनिल जयनथा फर्नांडो ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की श्रीलंका यात्रा को दोनों पड़ोसी देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों में एक अहम पल बताया है. फर्नांडो ने कहा कि सिंह की यात्रा श्रीलंका के लिए सम्मान की बात है, खासकर इसलिए क्योंकि ये तकरीबन 2 दशकों के बाद भारत की तरफ से रक्षा मंत्री स्तर की यात्रा थी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पारंपरिक राजनयिक रिश्तों से कहीं आगे हैं और ये साझा विरासत, संस्कृति, राजनीति और आपसी भरोसे पर आधारित हैं.

विज्ञापन

मुश्किल वक्त में भारत का साथ

अनिल जयनथा फर्नांडो ने कहा कि श्रीलंका भारत को अपना सबसे करीबी पड़ोसी और देश में सस्टेनेबल डेवलपमेंट अचीव करने की कोशिशों में एक अहम पार्टनर मानता है. उन्होंने संकट के समय भारत की मदद का जिक्र किया, जिसमें डिटवाह आपदा के दौरान मिला सपोर्ट और मिडिल ईस्ट के हालात और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी हाल की चुनौतियां शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत के साथ मजबूत सहयोग से श्रीलंका को आर्थिक और विकास से जुड़ी प्रायोरिटीज को पूरा करते हुए शेयर्ड डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- देश के लिए बेहद जरूरी टेरिटोरियल आर्मी… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ट्रेड, एनर्जी और टूरिज्म पर फोकस

श्रीलंका के मंत्री ने कई ऐसे क्षेत्रों की तरफ भी इशारा किया जहां दोनों देश सहयोग को और गहरा कर सकते हैं. इनमें लॉजिस्टिक्स, एनर्जी, टूरिज्म, एक्सटर्नल सेक्टर का विकास और वैल्यू-एडेड इंडस्ट्रीज शामिल हैं. फर्नांडो के मुताबिक, भारत के साथ ट्रेड और इंवेस्टमेंट बढ़ाना श्रीलंका के लिए काफी सुविधाजनक होगा और इससे मिड और लॉन्ग टर्म में समावेशी आर्थिक विकास में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

भारतीय समुदाय के लोगों से मिले राजनाथ सिंह

3 दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचे राजनाथ सिंह ने इंडियन डायस्पोरा के लोगों से भी बातचीत की. उन्होंने प्रवासी भारतीयों को भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाला एक अहम पुल बताया. रक्षा मंत्री ने दोहराया कि भारत मुश्किल समय में श्रीलंका का साथ देता रहेगा और उन्होंने दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और सिविलाइजेशनल रिश्तो पर जोर दिया. उन्होंने भारत की आर्थिक तरक्की और बढ़ते ग्लोबल इंफ्लूएंस का भी जिक्र किया और कहा कि पिछले दशक में इंटरनेशनल लेवल पर देश की स्थिति काफी मजबूत हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ