Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: BRICS Summit: विशेष रात्रिभोज में भारत एवं अन्य देश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज देश-दुनिया में कई अहम गतिविधियों पर हमारी नजरें रहेंगी, खासकर दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट 2026 के अपडेट्स अहम रहेंगे. इसके साथ ही भारतीय राजनीति की खबरें भी सुर्खियां बन सकती हैं.

Taaza Khabar

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: आज मुंबई में BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक का समापन होगा. तीन दिनों तक चली इस अहम बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, वित्तीय सहयोग और आर्थिक नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनके कई संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रिंस रहीम आगा खान 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं. वह आज उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बैठक होगी. इसके अलावा वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे.

राजधानी दिल्ली में आज से ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 की शुरुआत होगी. 10 से 12 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में सूखे और शुष्क क्षेत्रों से जुड़े दुनिया भर के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और किसान समुदाय के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. सम्मेलन में सूखे इलाकों की चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

वहीं, BRICS शिखर सम्मेलन 2026 को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज से राजधानी के कई हिस्सों में विशेष यातायात इंतजाम लागू किए हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें और प्रभावित मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

LIVE UPDATES

BRICS Summit: विशेष रात्रिभोज में भारत एवं अन्य देश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

BRICS Summit: ‘ब्रिक्स’ के अन्य सदस्य देशों के कलाकारों के साथ मुख्य रूप से भारत के 100 से अधिक कलाकारों का एक समूह उस विशेष रात्रिभोज में प्रस्तुति देगा जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन दिवस पर विभिन्न देशों के नेताओं के लिए करेंगे. इस मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी. भारत 12-13 सितंबर को मध्य दिल्ली स्थित विशाल भारत मंडपम में ‘ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों सहित कई शीर्ष गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.

शी चिनफिंग के दौरे से पहले भारतीय राजदूत का बयान, स्थिर और भरोसेमंद रिश्तों पर दिया जोर

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आगामी भारत दौरे से पहले चीन में भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने दोनों देशों के बीच स्थिर, भरोसेमंद और मैत्रीपूर्ण संबंधों की वकालत की है. चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में उन्होंने रेखांकित किया कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी और उभरती अर्थव्यवस्थाएं होने के नाते 2.8 अरब लोगों के हित और वैश्विक शांति के लिए यह स्थिरता अनिवार्य है. राष्ट्रपति शी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लगभग सात साल बाद भारत पहुंच रहे हैं. 12-13 सितंबर को शिखर सम्मेलन से इतर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है. दोरईस्वामी ने कहा कि बदलते बहुध्रुवीय वैश्विक परिदृश्य में अंतरराष्ट्रीय शासन ढांचा विकासशील देशों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना दोनों देशों के साझा हित में है.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 11 से 13 सितंबर तक भारत में रहेंगे, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 11 से 13 सितंबर तक भारत की आधिकारिक कार्य यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस वर्ष ब्रिक्स की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है, जिसके विशेष कार्यक्रमों में राष्ट्रपति पुतिन शिरकत करेंगे. दौरे के मुख्य एजेंडे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता शामिल है, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी. इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति पुतिन सम्मेलन से इतर अन्य वैश्विक नेताओं के साथ भी कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

चंडीगढ़ में किरायेदारों और मकान मालिकों को मिलेगा UIN, नए नियम अधिसूचित

चंडीगढ़ में अब हर किरायेदारी समझौते की जानकारी दो महीने के अंदर ऑनलाइन किराया प्राधिकरण को देनी होगी. केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नए किरायेदारी नियमों के तहत मकान मालिकों और किरायेदारों को सात दिनों के अंदर सरकार की तरफ से एक विशिष्ट पहचान संख्या (UIN) मिलेगी. अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश किरायेदारी नियम, 2026 का उद्देश्य किरायेदारी व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और तेजी लाना है. इसमें किरायेदारी समझौतों का पंजीकरण, किराये में संशोधन, संपत्ति का कब्जा वापस लेने और विवादों के निपटारे से जुड़े प्रावधान शामिल हैं. इन नियमों में किरायेदारी से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था का प्रावधान किया गया है, जिसमें किराया प्राधिकरण, किराया अदालत और किराया न्यायाधिकरण शामिल हैं. बृहस्पतिवार को अधिसूचित ये नियम चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के पूरे क्षेत्र में लागू होंगे.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: BRICS Summit के दौरान ये मेट्रो म्यूजियम बंद रहेगा

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर 2026 तक बंद रहेगा, डीएमआरसी ने एक्स पर लिखा, 'हम 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को आप सभी का स्वागत करने के लिए वापस आएंगे, क्योंकि 14 सितंबर (सोमवार) को म्यूजियम का वीकली हॉलीडे होता है.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: अखिलेश का BJP पर निशाना

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है, चाहे वो महिलाओं के लिए आरक्षण हो या पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्गों के लिए, उनकी नजर धार्मिक रीति-रिवाजों से लेकर मदरसों जैसे शिक्षण संस्थानों तक, हर चीज पर है. वो ये सब इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बढ़ती महंगाई के बुनियादी मुद्दे का उनके पास कोई जवाब नहीं है.'

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति

चीन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि चाइना के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट 2026 के लिए भारत आएंगे.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: इंटरनेशनल स्पेस समिट में बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फ्रांस में इंटरनेशनल स्पेस समिट को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत का नजरिया 'वसुधैव कुटुंबकम' पर आधारित है. यानी एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य. ये भावना अब धरती से आगे भी जानी चाहिए. हम अंतरराष्ट्रीय कानून, बातचीत और बहुपक्षीय सहयोग पर आधारित एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सस्टेनेबल अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करते हैं. वैज्ञानिक डेटा का इस्तेमाल खुलेपन और ईमानदारी के साथ आम भलाई के लिए किया जाना चाहिए. भारत की अंतरिक्ष यात्रा इसी सोच को दिखाती है.'

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: गुजरात विधानसभा में बम की धमकी

आज गुजरात विधानसभा को बम की धमकी वाला ईमेल मिला. गांधीनगर के एसपी रवि तेजा ने कहा, 'हमें आज बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला. इसे ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने तलाशी ली और एक सर्टिफिकेट जारी किया कि विधानसभा परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और कामकाज जारी रह सकता है. विधानसभा में हर दिन जांच होती है और रोज सर्टिफिकेट जारी किया जाता है; हालांकि, आज इस ईमेल की वजह से एक खास जांच की गई. हमने सुबह 11:00 बजे तक स्पीकर को सर्टिफिकेट सौंप दिया और कार्यवाही तय समय पर शुरू हुई. गांधीनगर विधानसभा के अलावा, आज जिला अदालत और जमनाबाई स्कूल को भी बम की धमकी मिली. उन जगहों पर भी जांच चल रही है और लगभग पूरी हो चुकी है; स्कूल और जिला अदालत में कामकाज 10-15 मिनट में सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएगा. ईमेल के सोर्स के बारे में बात करें तो, ये VPN का इस्तेमाल करके देश के बाहर से भेजा गया था. ऐसा लगता है कि इसे देश में हिंसा फैलाने और दहशत पैदा करने की मंशा रखने वाले देश-विरोधी तत्वों ने भेजा है. हम जनता से अपील करते हैं कि घबराएं नहीं; गुजरात पुलिस आपकी सुरक्षा को लेकर सतर्क है. हम ऐसी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हैं और यह पक्का करते हैं कि परिसर की अच्छी तरह से जांच हो और वह किसी भी खतरे से आजाद हो. ये दूसरी बार है जब गुजरात विधानसभा को लेकर ऐसा ईमेल मिला है.'

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: गुजरात दौरे पर CEC ज्ञानेश कुमार

भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने अपने गुजरात दौरे पर कहा, 'गुजरात महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान हस्तियों की जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों रहा है. आज और कल मैं अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ गुजरात के समर्पित बूथ-लेवल अधिकारियों, वाइस-चांसलर, प्रिंसिपलों और छात्रों से अलग-अलग कार्यक्रमों के ज़रिए बातचीत करूंगा.'

watch | Ahmedabad, Gujarat | Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar says, “…Gujarat has been both the birthplace and the karma-bhumi for great luminaries like Mahatma Gandhi and Sardar Vallabhbhai Patel. Today and tomorrow, I will interact with members of the Ahmedabad… pic.twitter.com/ys9F9ISazU
— ANI (@ANI) September 10, 2026

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: BRICS Summit को लेकर सुरक्षा कड़ी

18वें ब्रिक्स समिट की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुगलक रोड इलाके में तकरीबन 500 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम से तस्वीरें जारी की गई हैं. कांस्टेबल हुकुम सिंह कहते हैं, 'पूरा रूट CCTV कैमरों की निगरानी में है. हम कुछ ही सेकंड में निगरानी कर सकते हैं और कार्रवाई कर सकते हैं.'

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: बीजेपी मोर्चा के प्रभारियों का ऐलान

बीजेपी ने मोर्च के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. डी पुरंदेश्वरी महिला मोर्चा की प्रभारी बनीं, हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा के प्रभारी बने, गजेंद्र पटेल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी, संजय भाटिया SC मोर्चा के प्रभारी, लाल सिंह आर्य किसान मोर्चा के प्रभारी, सतीश पूनिया ST मोर्चा के प्रभारी, बैजयंत पांडा OBC मोर्चा के प्रभारी बनाए गए.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट खोलने पर SC का केंद्र को नोटिस

नाबालिग बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट ओपन करने पर सुप्रीम कोर्ट ने को नोटिस जारी किया है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि बच्चों के लिए फायरवॉल बेहद जरूरी है.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: हल्द्वानी में BJP का युवा संवाद कार्यक्रम शुरू

उत्तराखंड के हल्द्वानी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम शुरू हो गया है. इस इवेंट में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद हैं.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: अबू सलेम को SC से नहीं मिली राहत

1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है. देश की सबसे बड़ी अदालत ने उसकी तय वक्त से पहले रिहाई की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: पुणे में मेडिकल स्टूडेंट ने की खुदकुशी

महाराष्ट्र के पुणे में 21 साल की मेडिकल स्टूडेंट ने बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है. मृतक छात्रा का नाम माया रेड्डी है और वो मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी. वो भारती विद्यापीठ में एमबीबीएस सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज हाजीपुर जाएंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेंगे. गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पटना और आसपास कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है. प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: शी जिनपिंग के भारत दौरे का औपचारिक ऐलान आज हो सकता है

भारत में ब्रिक्स समिट 2026 होने वाला है, ऐसे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली आएंगे कि नहीं इसको लेकर आज औपचारिक ऐलान आज हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि जिनपिंग 12 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली लैंड करेंगे. अगर ऐसा हुआ तो ये 7 साल बाद उनका भारत दौरा होगा.

Aaj Ki Tazza Khabar Live Updates: रामेश्वरम में गार्बेज डंप में लगी आग

तमिलनाडु के रामेश्वरम में कल रात कामुडी टाउन पंचायत के गार्बेज डंप में आग लग गई. कामुडी और मुदुकुलाथुर से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ