Today’s Latest News, 02 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 02 May 2023, Updates…
केदारनाथ में बर्फबारी के बाद बिगड़ा मौसम, 3 मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक
केदारनाथ में खराब मौसम की स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण तीन मई तक रोक दिया गया है। दिल की समस्या या सांस की समस्या वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी है।
और पढ़िए – पीएम मोदी के ’91 बार गाली’ वाले दावे पर उद्धव ठाकरे बोले- आपके लोग मेरा, मेरे परिवार का अपमान करते हैं
पुंछ की महिला को ने हिरासत में लिया, जांच जारी
एनआईए ने पुंछ जिले के खानतेर की रहने वाली शनाज अख्तर नाम की महिला को हिरासत में लिया है। जांच चल रही है। बता दें कि एनआईए ने एक आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए पिछले साल दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 12 स्थानों पर छापेमारी की।
राजस्थान: बीएसएफ जवानों ने सीमा पर कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया
राजस्थान के बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहे दो घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है। बाडमेर एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह के मुताबिक, गदररोड थाना क्षेत्र के बाड़मेर वाला चौकी पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर रहे थे। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने दोनों पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।
जी कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर 8 मई को सुनवाई
पूर्व आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को सुनवाई करेगा। मामला बिहार के राजनेता आनंद मोहन की जेल से समय से पहले रिहाई देने से जुड़ा हुआ है। इस फैसले के खिलाफ जी कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से याचिका पर सुनवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छा संकेत है। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है और वे (सुप्रीम कोर्ट) इस मामले में न्याय करेंगे।
देश में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले
देश में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,325 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित 6,379 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल, पूरे देश में कोरोना के 44,175 एक्टिव केस हैं।
राजद नेता का विवादित बयान, बोले- ब्राह्मण इस देश के नहीं
राजद नेता यदुवंश कुमार यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजद नेता कहते दिख रहे हैं कि डीएनए परीक्षण से पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है और रूस से है और अब यहां बस गए हैं। ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए।
सलमान की सुरक्षा पर फडणवीस बोले- मुंबई सबसे सुरक्षित शहर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मौत की धमकी पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई या देश में कहीं भी सलमान की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्हें (सलमान खान को) पूरी सुरक्षा दी गई है। मेरा मानना है कि मुंबई सबसे सुरक्षित शहर है।
चार दिवसीय दौरे पर साउथ कोरिया पहुंचीं निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने 4 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर दक्षिण कोरिया पहुंचीं। दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार ने आज इंचियोन हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।
रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी की जेल में हत्या
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य पर लगा है। जेल अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद टिल्लू ताजपुरिया को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1653230731043414017
IPL 2023: गौतम गंभीर और विराट कोहली पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगा है। सोमवार को श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में एक मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया गया है। दोनों ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत लेवल 2 के अपराध को स्वीकार किया।
पंजाब: मोरिंडा बेअदबी मामले के आरोपी की अस्पताल में मौत
पंजाब के मोरिंडा बेअदबी मामले के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी की मौत हो गई है। आरोपी जसवीर सिंह मनसा की तमकोट जेल में बंद था और 29 अप्रैल को रूपनगर से मनसा स्थानांतरित कर दिया गया था।
सिविल अस्पताल के डॉक्टर ईशान ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह को मनसा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जेल विभाग की ओर से उसे मनसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 8:30 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। लाख कोशिशों के बावजूद हम उसे नहीं बचा सके।
केरल: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, कोच का शीशा टूटा
केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। दक्षिण रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि सोमवार शाम तिरुनवाया और तिरुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। कोई घायल नहीं हुआ। एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमने ट्रेन सुरक्षा को मजबूत करने का फैसला किया है।
ओडिशा: पुलिस ने फेक करेंसी के साथ चार लोगों को दबोचा
ओडिशा के टिटिलागढ़ में पुलिस ने जाली नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अंकिता कुंभार ने बताया कि हमने नरेन गांव में अभियान चलाकर जाली नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. 10.5 लाख रुपए के नकली नोट, 4 मोबाइल और 3 बाइक बरामद। हम केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
और पढ़िए – Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें क्या किए वादे
झारखंड: PLFI का जोनल कमांडर हथियारों के साथ गिरफ्तार
प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया उर्फ रोडे को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। खूंटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि सुखराम पर एक लाख का इनाम था। एके-47, गोलियां, बाइक व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines