हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का 'महिला कार्ड', कल करेंगे 'मूर्ति देवी-मालती देवी' महिला सम्मान की शुरुआत

Breaking News: देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है। रूस का तेल लेकर जा रहा टैंकर Aqua Titan दक्षिण चीन सागर में यू-टर्न लेकर अब भारत आ रहा है। यह आज न्यू मैंगलोर पहुंचेगा। असम चुनाव में टीएमसी की भी एंट्री हो चुकी है। पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

विज्ञापन

Live Updates

23:09 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल “मूर्ति देवी-मालती देवी” महिला सम्मान की शुरूआत करेंगे अखिलेश यादव

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का फोकस महिला मतदाताओं पर है. इसी कड़ी में कल वो “मूर्ति देवी-मालती देवी” महिला सम्मान की शुरूआत करेंगे, जिसके तहत अखिलेश यादव महिलाओं को 1 लाख रु. की सम्मान राशि देंगे. मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी मां का नाम है. अखिलेश फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख़्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवॉर्ड की शुरुआत करेंगे.

23:04 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में 65 साल की बुजुर्ग महिला को घर में ही बंधक बनाकर हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया

लखनऊ में 65 साल की बुजुर्ग महिला को घर में ही बंधक बनाकर हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया. महिला अपने बेटे बहू के साथ रहती थी और उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

22:17 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम मोहन चरण माझी

21:12 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता चांडी ओमन ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

20:28 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पलक्कड़ सीट से NDA उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन ने अपना नामांकन फाइल किया

19:34 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नट्टिका विधानसभा क्षेत्र से NDA उम्मीदवार सी.सी. मुकुंदन ने भरा नामांकन

18:37 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के सीएम योगी ने गौ सेवा आयोग के साथ मीटिंग की

17:50 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: LDF उम्मीदवार वीना जॉर्ज ने अरनमुला सीट से भरा नामांकन

17:08 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात

16:47 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई पहल

MP सरकार ने डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है. इसके तहत 200 से 700 एकड़ भूमि पर बड़ी गौशालाएं स्थापित की जाएंगी, जहां दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. इन गौशालाओं में प्रति गाय 40 रुपए की सहायता दी जा रही है

16:29 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पलक्कड़ विधानसभा सीट के लिए लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के निर्दलीय उम्मीदवार एन.एम.आर. रजाक ने अपना नामांकन दाखिल किया

14:58 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गौ संरक्षण पर सीएम करेंगे बैठक

गौ संरक्षण पर CM योगी बैठक करेंगे। आज शाम 5 बजे सीएम आवास में मीटिंग होगी। मथुरा में गौ सेवक फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद सीएम एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
14:50 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में किया संबोधित

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड एक 'देवभूमि' है। हालांकि, अगर भारत में किसी भूमि को 'वीरभूमि' कहा जाता है, तो वह उत्तराखंड के अलावा कोई और नहीं है। जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, उत्तराखंड के लोग पीछे नहीं हटते। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों के लिए 'एक रैंक, एक पेंशन' की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।

14:39 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी नवरोज की बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin ने ईरान को पारंपरिक नवरोज पर्व की हार्दिक बधाई दी है। अपने विशेष संदेश में Putin ने कहा कि रूस हमेशा ईरान का वफादार मित्र और भरोसेमंद साझेदार बना रहेगा, खासकर कठिन परिस्थितियों में। Putin का यह बयान क्षेत्रीय राजनीति में मॉस्को और तेहरान के गठबंधन का मजबूत संकेत है।

14:06 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में यूसीसी बिल का हुआ विरोध

गुजरात के अहमदाबाद में एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुजरात यूसीसी विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसके प्रावधानों का कड़ा विरोध करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया।

13:59 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर बोले सीएम योगी

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की वैदिक परंपरा से लेकर विश्व भर में हमारे सामने मौजूद वर्तमान चुनौतियों तक, हर व्यक्ति ने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ के दुष्परिणाम भुगते हैं। वैश्विक तापवृद्धि और वैश्विक शीतलन की जो समस्याएं हमारे सामने आई हैं, वे हमें एक नई चेतावनी दे रही हैं। और इन परिस्थितियों में, भारत की ऋषि परंपरा ने हमेशा हमें बताया है। एक बावड़ी दस कुओं के बराबर होती है और दस बावड़ियाँ एक तालाब के बराबर होती हैं, दस तालाब एक पुत्र के बराबर होते हैं और दस पुत्र एक वृक्ष के बराबर होते हैं।

13:35 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पंतनगर हवाई अड्डे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

13:17 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी ने पुडुचेरी चुनाव ने लिए जारी की लिस्ट

पुडुचेरी चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवयम मन्नादिपेट से चुनाव लड़ेंगे।

12:43 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में UCC लागू होने के खिलाफ विरोध

अहमदाबाद में जामा मस्जिद पर AIMIM का विरोध हुआ। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। AIMIM पार्टी के अधिकारियों ने प्लेकार्ड दिखाकर विरोध दर्ज कराया। मस्जिद के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में लिया।

12:11 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गोवर्धन मंदिर में की पूजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवर्धन मंदिर में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक परिक्रमा की।

watch | Mathura, UP: President Droupadi Murmu offered prayers at the Govardhan Temple and performed the traditional parikrama.

(Source: Information Dept) pic.twitter.com/ajRtHQSPkV
— ANI (@ANI) March 21, 2026
11:51 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल CM ने दोबारा बजट भाषण शुरू किया

हिमाचल CM ने दोबारा बजट भाषण शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं।

11:48 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शियाओं काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ी

जयपुर में अकीदत के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई ।लेकिन शिया समुदाय के लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर ईद के नमाज पढ़ी। इन नमाजों का कहना था कि उनके धार्मिक गुरु और कई मासूमों की मौत हो गई है,ऐसे में भी खुशियों के साथ ही नहीं मना सकते। इसके अलावा इन नमाजियों ने नए कपड़े भी नहीं पहने थे और केवल पारंपरिक स्वरूप ईद की एक दूसरे को नमाज पढ़ने के बाद बधाई दी

11:02 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कालीघाट मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के विरोधी दल नेता एवं भवानीपुर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के कालीघाट में पहुंच कर मां काली मंदिर, नकुलेश्वर भैरव मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में जाकर दर्शन एवं पूजन किए।

मौसम खराब होने के बावजूद भी कालीघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की भरी भीड़ देखी गई। सुवेंदु अधिकारी जीत के प्रति अस्वस्थ है ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतरे हैं हिंदुत्व की बात करते हैं हिंदू सारे एक हो नरे के साथ आज भवानीपुर से अपना प्रचार प्रसार शुरू किया

10:33 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुडिचेरी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फार्मूला तय

पुडिचेरी विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। NDA का नेतृत्व करने वाली AINRC कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AIADMK 2 सीट पर चुनावी लड़ेगी। लक्ष्य जननायगा कक्षी (LJK) को 2 सीट दी गई हैं। पुडुचेरी की विधानसभा में कुल 30 सीट है ।

10:17 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दी ईद की बधाई

ईद के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मुबारकवाद दी है। कहा कि प्रेम-मोहब्बत, मेल-मिलाप और भाईचारे के त्योहार ईद-उल-फितर की आप सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद। ये त्योहार आप सबके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए। सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना करती हूं।

10:07 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...', ईद के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

ईद-उल-फितर पर लोगों द्वारा रेड रोड पर नमाज अदा करने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, यह नजारा कितना बाज़ू-ए-कातिल में है, अल्लाह आपका भला करे। भारत और बंगाल की समृद्धि हो। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं, वे नरक में जा सकते हैं...खुदी को कर सकता है इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद को बता, तेरी रज़ा क्या है। हमारा एक ही इरादा है - हटाना भाजपा और देश की रक्षा करो।

watch | Kolkata, West Bengal: After people offered namaz at Red Road, on Eid ul-Fitr, CM Mamata Banerjee says, "...सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है...May Allah bless you...May India and Bengal prosper. Those who target Bengal can… pic.twitter.com/K8x13OkhYB
— ANI (@ANI) March 21, 2026
10:02 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने अदा की नमाज

तेलंगाना में ईद-उल-फितर के अवसर पर हैदराबाद के मीर आलम ईदगाह में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अन्य नमाज अदा करने वालों के साथ शामिल हुए।

10:00 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जामा मस्जिद में शांतिपूर्ण हुई ईद की नमाज

जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। किसी तरह का कोई विरोध, काली पट्टी पहनकर कोई नहीं आया। दुआ मांगी गई मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म हो। नमाजियों का कहना है सभी देश शांति से रहे चाहे ईरान हो, साऊदी हो या इजरायल सब जगह शांति रहे सब अमन से रहे यही दुआ पढ़ी गई।

08:46 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में लोगों ने पढ़ी नमाज

08:25 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईद-उल-फितर पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

08:24 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नवरोज पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरोज के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

08:23 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर में मनी ईद

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने के साथ ही, कश्मीर भर के मुसलमान ईद-उल-फितर के अवसर पर विशेष सामूहिक प्रार्थना करने के लिए एकत्रित होते हैं।

08:22 (IST) 21 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज गोवर्धन परिक्रम करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी दौरे पर हैं, आज वो गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी और गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी।

Breaking News: आज 21 मार्च है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूपी दौरे पर हैं, आज वो गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी और गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी। इसके अलावा देशभर में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जा रहा है। रूस का तेल लेकर जा रहा टैंकर Aqua Titan दक्षिण चीन सागर में यू-टर्न लेकर अब भारत आ रहा है। यह आज न्यू मैंगलोर पहुंचेगा। असम चुनाव में टीएमसी की भी एंट्री हो चुकी है। पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola