Today Headlines, 27 April 2023: गुरुवार से यूपी, बिहार समेत उत्तर पूर्व भारत में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। फिलहाल 27 अप्रैल को इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगे। वे वर्चुअल तरीके से बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 28 अप्रैल को उनकी सभाएं और रोड शो शुरू होंगे।
उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 7:10 बजे खुल जाएंगे। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। धाम को फूलों से सजाया गया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को निकाय चुनाव के तहत आगरा और मथुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद अब वनडे सीरीज खेली जानी है। गुरुवार को पहला मुकाबला रावलपिंडी में होगा।
बिहार में पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन सिंह ने सरेंडर कर दिया है। गुरुवार को उन्हें जेल से रिहा किया जा सकता है।
और पढ़िए – कर्नाटक भाजपा को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र, बोले- विरोधियों का एजेंडा सत्ता हथियाना है, हमारा विकास करना
आज का इतिहास
27 अप्रैल का दिन विमान सेवा के लिए बेहद अहम है। 2005 में इसी दिन दुनिया के सबसे बड़े जहाज एयरबस ए-380 ने फ्रांस में टुलुज के ब्लैग्नेक हवाई अड्डे से पहली उड़ान भरी थी। इसमें 469 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। वहीं, यदि सभी सीटें इकॉनमी क्लास की हों तो इसमें 853 लोग सवार होकर एक साथ यात्रा कर सकते हैं। पहली बार 30 मई 2014 को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इस विमान ने लैंडिंग की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
35 mins agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
1 hr ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
2 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
5 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
13 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
16 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines