Chhattisgarh Naxal Attack: दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा हमला, 10 DRG जवान और चालक शहीद, सीएम ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग
Edited By Bhola Sharma

Chhattisgarh Naxal Attack
Edited By Bhola Sharma

Chhattisgarh Naxal Attack
Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर बड़ा हमला किया है। इसमें चालक समेत 11 जवान शहीद हो गए। मामला दंतेवाड़ा का है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ। IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था। सीएम भूपेश बघेल ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।
बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी ग्रुप नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर पहुंचा था। तलाशी अभियान के बाद सभी वापस हो रहे थे, तभी रास्ते में आईईडी विस्फोट कर दिया। धमाका इतना तेज था कि डीआरजी की गाड़ी उड़ गई। विस्फोट के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
हमले में प्रधान आरक्षक जोगा साढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो और नव आरक्षक दुल्गो मंडावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मंडावी और गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी और प्राइवेट वाहन चालक धनीराम यादव की जान गई है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है।
इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2023
#WATCH | Visuals from the spot in Dantewada where 10 DRG jawans and one civilian driver lost their lives in an IED attack by naxals. #Chhattisgarh pic.twitter.com/GD8JJIbEt2
— ANI (@ANI) April 26, 2023
बघेल बोले- नक्सलियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जो जवान शहीद हुए हैं, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।
#WATCH | On reports of an IED attack by naxals on security personnel in Dantewada, claiming the lives of 11 personnel, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says, "There is such information with us. It is very saddening. My condolences to the bereaved families. This fight is in its last… https://t.co/n1YV67sIoi pic.twitter.com/CC8Dj0uAca
— ANI (@ANI) April 26, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से बात करके नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 जवानों की जानकारी ली। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ CM से बात करके दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास नक्सली हमले में वीर गति को प्राप्त 10 डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) जवानों की जानकारी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ CM को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/aoUACsjYto
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। डीआरजी जवानों को मौके पर भेजा गया। तलाशी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो एक आईईडी हमला हुआ, जिसमें डीआरजी के 10 जवान और एक चालक की जान चली गई। मौके पर अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।
डीआरजी का फुल फॉर्म डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड है। हिंदी में इसे जिला रिजर्व गार्ड कहते हैं। ये छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पेशल जवानों को इसमें शामिल किया जाता है। डीआरजी का गठन नक्सलियों से लड़ने के लिए किया गया है। इसमें सरेंडर करने वाले कई बड़े नक्सली शामिल हैं, जिन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी सफलता हासिल की है। नक्सलियों के लिए डीआरजी सबसे बड़ी दुश्मन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: