हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेघालय में कोयले की खदान में हुआ धमाका, हादसे में 10 मजदूरों की मौत

आज 5 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बीते दिन यानी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब नहीं दे पाए थे. इस मामले में आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान सामने आया है.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

23:01 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूरा देश विपक्ष की घटिया सोच देख रहा है- BJP सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर BJP सांसद माया नारोलिया ने कहा, 'PM मोदी सबके प्रधानमंत्री हैं और हम सांसद हैं. इसलिए, हम सभी को उनकी बात सुननी चाहिए... विपक्ष एक बार कहता है, चर्चा करो. जब हम चर्चा के लिए तैयार होते हैं, तो वे वॉकआउट कर देते हैं. यह उनकी आदत बन गई है... जब PM मोदी चर्चा के लिए आए, तो विपक्ष का रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं था... पूरा देश विपक्ष की घटिया सोच देख रहा है...'

21:37 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के संरक्षण में सिंडिकेटेड गुंडाराज चलता है- सुवेंदु अधिकारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां सोना पप्पू नाम का एक लोकल गुंडा है. कुछ दिन पहले, दिन दहाड़े वह गोलियां चला रहा था और बम फेंक रहा था. उसने पूरे इलाके में आतंक मचा रखा है. वह TMC के संरक्षण में यहां सिंडिकेटेड गुंडाराज चलाता है.'

20:10 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 6 फरवरी से केरल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन, कल, 6 फरवरी से केरल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे. वे कल कोच्चि के नेदुंबस्सेरी में ताज कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राज्य बीजेपी कोर कमेटी के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद, वे एर्नाकुलम (करुकुट्टी) में एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम राजस्व जिलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे. वे कोच्चि, एर्नाकुलम के द रेनाई कोचीन पलारिवट्टम में NDA नेताओं से भी मिलेंगे.

19:57 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरी नेपाल और मालदीव के कृषि और पशुपालन मंत्रियों के साथ बैठक हुई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मेरी नेपाल और मालदीव के कृषि और पशुपालन मंत्रियों के साथ बैठक हुई. दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती है जो द्विपक्षीय संबंधों से कहीं बढ़कर है... दोनों मंत्रियों के साथ कृषि सहयोग पर चर्चा हुई. नेपाल सरकार के साथ पहले से मौजूद MoU के अनुसार, हम कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं, और हमें इसे और आगे ले जाने की जरूरत है...'

16:12 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेघालय में कोयला की खदान में धमाका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेघालय में कोयला की खदान में धमाके की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है.

15:34 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आसियान समिट के लिए मलेशिया नहीं जा पाए- पी. कुमारन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 7-8 फरवरी को पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर, सेक्रेटरी (ईस्ट) पी. कुमारन ने कहा, 'प्रधानमंत्री, दूसरी व्यस्तताओं के कारण, आसियान समिट के लिए मलेशिया नहीं जा पाए. उन्होंने समिट में वर्चुअली हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से वादा किया था कि वह 2026 की शुरुआत में जल्द ही उनसे मिलेंगे.'

14:04 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: व्हील चेयर पर संसद पहुंचे शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर आज संसद में व्हील चेयर पर बैठकर आए. क्योंकि बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सीढ़ियों से उतरते वक्त वे फिसल गए थे और उनके पैर में हल्की चोट आई है, हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वे ठीक हैं, लेकिन अच्छे से चलने में सक्षम नहीं हैं.

12:41 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश किया गया धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गय है, यानी अब लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी नहीं बोलेंगे. इसके साथ ही लोकसभा को 2 बजे तक के स्थगित कर दिया गया.

12:03 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के पास चेन्नईन्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

ओडिशा के जाजपुर जिले में जखपुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रलन्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22611 पटरी से उतर गई है. ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या यात्री घायल नहीं हुआ.

11:13 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी

लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, वहीं अब राज्यसभा की कार्यवाही में विपक्ष का हंगामा जारी है. दोनों सदनों में आज भी विपक्ष अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेगा, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने देने पर विवाद बरकरार है, वहीं विपक्ष की बैठक में फैसला हुआ है कि राज्यसभा में भी PM मोदी को बोलने नहीं दिया जाएगा.

10:41 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक शुरू

संसद में रणनीति को लेकर इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक शुरू हो गई है. संसद भवन में मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में यह मीटिंग चल रही हे, जिसमें टीएमसी से सांसद शताब्दी राय, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले, टी आर बालू आदि पहुंचे हुए हैं.

09:45 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा के निठारी गांव में एक युवक ने फूंक दी 3 कारें

नोएडा के निठारी गांव में एक युवक ने 3 कारों को आग लगाकर राख कर दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग बुझाई. पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामला थाना सेक्टर 20 का है.

08:57 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के दरभंगा में मजदूरी को लेकर मारपीट

बिहार के दरभंगा में मजदूरी को लेकर मारपीट हुई है. करीब ढाई लाख बकाया मजदूरी न मिलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया. 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

08:25 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के स्लीपर सेल के 2 गुर्गे गिरफ्तार

सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू के 2 स्लीपर सेल गिरफ्तार किए गए हैं. यह दोनों गिरफ्तारियां दिल्ली पुलिस ने शहर से ही की हैं और इन पर 26 जनवरी से पहले दिल्ली में 2 जगहों पर प्रो खालिस्तान लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश करने के आरोप है.

07:08 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

देश के गृह मंत्री अमित शाह आज से 7 फरवरी तक 3 दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर जाएंगे. वे आज शाम को जम्मू पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे. फिर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा करेंगे. तीसरे दिन वे श्रीनगर जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे

06:15 (IST) 05 Feb 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज राज्यसभा में भाषण देंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब नहीं दे पाए, लेकिन आज वे राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं. वे करीब 3 बजे बोलेंगे और इस दौरान कांग्रेस का हंगामा होने के आसार भी हैं.

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 5 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बीते दिन यानी 4 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब नहीं दे पाए थे. इस मामले में आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान सामने आया है.

वहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और कल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ हाईकमान की बैठक हो सकती है, जिसमें गठबंधन पर चर्चा होगी. उधर, आज से गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola