Mohd Tahleel Chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बीजेपी ने सियासी मोर्चे पर बड़ा दांव चलने की तैयारी कर ली है। पार्टी 28 मार्च को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिए ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ यानी चार्जशीट जारी करेगी। इसके बाद 4 अप्रैल को बीजेपी अपना घोषणापत्र भी पेश करेगी, जिससे चुनावी मुकाबले को और धार मिलने की उम्मीद है।
बीजेपी के इस ब्लैक पेपर में राज्य सरकार की कथित नाकामियों को विस्तार से रखा जाएगा। पार्टी का फोकस भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, राजनीतिक हिंसा और प्रशासनिक विफलताओं पर रहेगा। इसके साथ ही बीजेपी ममता सरकार पर चुनावी नियमों के उल्लंघन और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोपों को भी प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।
रणनीति के तहत बीजेपी इस चार्जशीट के जरिए राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेगी। वहीं 4 अप्रैल को आने वाला घोषणापत्र पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट होगा, जिसमें विकास, रोजगार, बुनियादी ढांचा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर फोकस रहेगा।
कुल मिलाकर, बीजेपी ‘ब्लैक पेपर’ और घोषणापत्र के जरिए बंगाल में चुनावी लड़ाई को आक्रामक मोड़ देने की तैयारी में है।बीजेपी ने इस बार 200 सीटों का लक्ष्य रखा है लेकिन अंदरखाने जो बीजेपी का लक्ष्य है वो 177 सीट का है ।
न्यूज 24 पर पढ़ें पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।