हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वैष्णो देवी के पास UP के श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 9 की मौत, 33 घायल

Terrorist Attack in Jammu: यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका मंत्रिमंडल तीसरी बार शपथ ले रहा था। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल जुटे हैं। वहीं, हमले को लेकर राहुल गांधी का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
जम्मू में यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला।

Jammu Terrorist Attack: एनडीए सरकार के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के बीच एक बड़ी खबर आई। जम्मू के रियासी जिले में यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। बस खाई में गिर गई है। अब तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि डिप्टी कलेक्टर ने 10 लोगों की मौत की खबर दी है।

आतंकियों ने बस ड्राइवर पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस वजह से बस पर से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक 55 सीटर यह बस शिवखोड़ी से कटरा की ओर जा रही थी। इस हमले में कुछ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर हमले की निंदा की है। राहुल ने कहा कि हमला कायरतापूर्ण है।

यूपी के रहने वाले हैं श्रद्धालु 

एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने जानकारी दी है कि बस में सवार लोग लोकल नहीं बल्कि यूपी के श्रद्धालु थे। वे लोग शिवखोड़ी से कटरा लौट रहे थे। इस आतंकी हमले में एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि आतंकियों ने बस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस वजह से बस ने कंट्रोल खोया और गहरी खाई में जा गिरी। घटना में 33 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि यात्रियों की पहचान होना अभी बाकी है। पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

जानकारी मिली है कि आतंकियों का यह संगठन राजौरी, पुंछ और रियासी जिले में छिपा बैठा है और छिपकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है। बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल से गोलियां मिली हैं, जिससे इस घटना के पीछे आतंकियों की साजिश का अंदाजा होता है। यात्री वैष्णो देवी के पास शिवखोड़ी में शिवलिंग के दर्शन करके वापस कटरा लौट रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola