Sania Mirza Shoaib Malik Khula Different From Talaq: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी की है। शोएब मलिक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं, लेकिन अब अचानक शोएब ने किसी और से निकाह कर लिया तो सवाल उठ रहा है कि क्या सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया है?
इस सवाल का जवाब कुछ और ही मिला कि दोनों में तलाक नहीं हुआ है, लेकिन खुला हुआ है। यह खुलासा सानिया मिर्जा के पिता इमराज मिर्जा ने किया है। अब लोग जानना चाहते हैं कि यह खुला क्या है? मुसलमानों में तलाक होता है तो खुला किसे कहते हैं और यह कैसे होता है?
क्या है खुला और तलाक से अलग कैसे?
इस्लाम में महिलाओं को 3 तलाक देने की प्रथा है, लेकिन महिलाओं को खुला का अधिकार मिला हुआ है, जो तलाक की ही दूसरा रूप है, लेकिन दोनों में अंतर यह है कि 3 तलाक मुस्लिम पति दे सकता है, लेकिन महिलाएं खुला ले सकती हैं। खुला में मुस्लिम पत्नी खुद पति से अलग होती है और इसमें दोनों की मर्जी से होता है। तलाक लेने के बाद बच्चों की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी पति की होती है।
बच्चे वैसे मां के पास ही रहते हैं, तब तक वे हिजानत की उम्र के न हो जाएं। बेटों के लिए यह उम्र 7 साल होती है। बेटियां युवा होने की उम्र तक मां के पास रहती हैं। खुला लेने वाली पत्नी को अपने पति से मिली कुछ जायदाद वापस देनी पड़ती है। इसके लिए भी दोनों की मर्जी जरूरी होती है। कुराद और हदीस में भी तलाक और खुला, दोनों का जिक्र किया गया है। इस तरह यही खुला शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच हुआ।
शोएब की बहनों ने सानिया से रिश्ता टूटने पर क्या कहा?
द पाकिस्तान डेली की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही भाई शोएब मलिक ने तीसरी शादी की, उनकी बहनें सामने आईं और उन्होंने शोएब-सानिया के अलग होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि शोएब मलिक की तीसरी शादी से परिवार खुश नहीं है। इसलिए सना जावेद से निकाह करते समय परिवार उसके साथ नहीं था। सानिया से खुला होने की बात ने परिवार को काफी परेशान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, शोएब मलिक के कई महिलाओं से अफेयर था और सानिया मिर्जा इन एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से तंग आ गई थीं। शायद इसीलिए दोनों साल 2022 से अलग रह रहे थे।
सानिया मिर्जा के पिता क्या बोले?
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्ते को लेकर सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने PTI के बयान दिया है। इमरान ने बताया कि सानिया ने शोएब से खुला लिया है, तलाक नहीं। खुला मुस्लिम महिलाओं का अधिकार है, लेकिन इसे तलाक नहीं कहेंगे।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines